रील के चक्कर में बुझ गया घर का चिराग, मालगाड़ी के इंजन पर चढ़कर वीडियो बना रहा था छात्र, करंट ने ली जान
MP News: मध्य प्रदेश के दतिया के बसई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र अनिकेत पुत्र संजीव कुमार की करंट लगने से म ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 13 Feb 2026 10:03:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Feb 2026 10:03:15 PM (IST)
मालगाड़ी के इंजन पर चढ़े छात्र की बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत (फाइल फोटो)नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। बसई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र अनिकेत पुत्र संजीव कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे उस समय हुई जब युवक इंटरनेट मीडिया के लिए वीडियो (रील) बनाने के चक्कर में खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया और ऊपर से निकली ओएचई लाइन के संपर्क में आने से गंभीर रुप से झुलस गया।
तेज करंट लगते ही वह नीचे गिर पड़ा। आवाज सुनकर मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों और लोगों का ध्यान उधर गया, तब तक अनिकेत गंभीर रूप से झुलस चुका था। स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।