दतिया में न्यायाधीश की कार रोककर बाइक सवार युवक ने मचाया उत्पात, जान से मारने की दी धमकी
भांडेर में तहसील कार्यालय के सामने बाइक सवार युवक ने न्यायाधीश की कार को रोक लिया। कार में उस समय न्यायाधीश मौजूद थे। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 04 Mar 2026 12:33:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Mar 2026 12:35:03 PM (IST)
HighLights
- बाइक हटाने के लिए कहा तो भड़क गया
- गुस्से में कार के कांच पर मुक्के भी मारे
- सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। भांडेर में सोमवार शाम तहसील कार्यालय के सामने एक बाइक सवार युवक ने न्यायालय से लौट रही न्यायाधीश की कार को रोक लिया। कार में उस समय न्यायाधीश मौजूद थे। घटना शाम करीब पौने छह बजे की बताई जा रही है।
न्यायाधीश के कार ड्राइवर हनुमतपुरा मोहल्ला निवासी गोलू शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि वे न्यायालय से न्यायाधीश को उनके सरकारी बंगले तक छोड़ने जा रहे थे। कार में उनके साथ न्यायिक कर्मचारी दयाशंकर शर्मा भी मौजूद थे।
बाइक हटाने के लिए कहा गया तो भड़क गया
सब कुछ सामान्य था, तभी तहसील कार्यालय के सामने अचानक एक अज्ञात बाइक सवार ने जानबूझकर अपनी बाइक कार के ठीक आगे अड़ा दी, जिससे वाहन रोकना पड़ा। जब कार से उतरकर युवक से बाइक हटाने के लिए कहा गया तो आरोपित भड़क गया। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।
कार के कांच पर मुक्के भी मारे
आरोप है कि युवक ने गुस्से में चिल्लाते हुए कार के कांच पर मुक्के भी मारे, जिससे मौके पर शोर शराबा मच गया। हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। भीड़ जुटती देख आरोपित जान से मारने की धमकी देता हुआ बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।