• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में डीजे की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियों ने तिरंगा यात्रा पर किया हमला, मची अफरा-तफरी, एक दर्जन से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता घायल

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ग्रामीण मंडल देवास द्वारा शुक्रवार को निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में डीजे साउंड की त...और पढ़ें

By satyendra singh rathoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 02:16:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 02:38:39 PM (IST)
देवास में डीजे की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियों ने तिरंगा यात्रा पर किया हमला, मची अफरा-तफरी, एक दर्जन से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता घायल
अस्पताल में उपचाररत घायल। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. भाजपा देवास ग्रामीण मंडल द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान रालामंडल के समीप की घटना
  2. बचाव के लिए लोग खेतों में, सड़कों में भागने के दौरान गिरते-पड़ते नजर आए
  3. मधुमक्खियों के हमले में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं जिनमें से कुछ को जिला अस्पताल लाया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ग्रामीण मंडल देवास द्वारा शुक्रवार को निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में डीजे साउंड की तेज आवाज से भड़की हजारों मधुमक्खियों ने कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इसके बाद मौक़े पर अफरा तफरी मच गई।

बचाव के लिए लोग दौड़ते-भागते रहे

बचाव के लिए लोग खेतों में, सड़कों में भागने के दौरान गिरते-पड़ते नजर आए। मधुमक्खियों के हमले में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं जिनमें से कुछ को जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक की स्थिति गंभीर है।वहीं कई घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयागंज मंडी में किया गया जबकि कुछ को उपचार के लिए उज्जैन ले जाया गया।


देवास में डीजे की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियों ने तिरंगा यात्रा पर किया हमला, मची अफरा-तफरी, एक दर्जन से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता घायल। pic.twitter.com/wVEmzZrih6

— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 14, 2026

रास्ते में कुछ पेड़ों के पास डीजे की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियों ने हमला कर दिया

वरिष्ठ भाजपा नेता भारत सिंह पटलावदा जो इस रैली में शामिल थे, उन्होंने बताया तिरंगा यात्रा की शुरुआत विजयगंज मंडी से हुई थी और कई गांव का भ्रमण करते हुए रालामंडल से होकर निष्कलंकेश्वर मंदिर पहुंचकर समापन होना था। जैसे ही यात्रा रालामंडल से निष्कलंकेश्वर मंदिर की ओर मुड़ी तो रास्ते में कुछ पेड़ों के पास डीजे की तेज आवाज की वजह से भड़की मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

कई लोग सोयाबीन के खेतों में घुस गये और कीचड़ में गिरते पड़ते रहे

रोड सिंगल था और भागने की जगह भी नहीं मिली, कई लोग सोयाबीन के खेतों में घुस गये और कीचड़ में गिरते पड़ते रहे। विजेंद्र सिंह पटलावदा, रिंकू सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मधुमक्खियों के हमले से घायल हुए। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल में महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा नेता जुगनू गोस्वामी, हितेंद्र सिंह बना आदि पहुंचे और घायलों से इमरजेंसी वार्ड में मुलाकात करके घटनाक्रम की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- MP के गाडरवारा स्टेशन पर मधुमक्खियों का हमला, इंटरसिटी एक्सप्रेस के बीच मची भगदड़, एक दर्जन यात्री घायल