कार पर लगी थी नीली बत्ती, पुलिस को देखते ही झाड़ने लगा रौब, देवास में फर्जी DIG गिरफ्तार
देवास बस स्टैंड पर रविवार शाम कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ लिया, जो खुद को सीआरपीएफ का डीआईजी बताकर घूम रहा था। धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं म ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 12 Apr 2026 09:34:18 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Apr 2026 09:34:18 PM (IST)
पुलिस की गिरफ्त में खुद को DIG बताने वाला आरोपित व जब्त कार।HighLights
- खुद को डीआइजी बताने वाला युवक देवास में धराया
- भोपाल के कार सर्विस सेंटर पर काम करता है युवक
- शहर में पुलिसकर्मियों को शंका होने पर पकड़ाया
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। देवास बस स्टैंड पर रविवार शाम कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ लिया, जो खुद को सीआरपीएफ का डीआईजी बताकर घूम रहा था। मामला उस समय सामने आया जब पुलिसकर्मियों की नजर एक स्विफ्ट कार पर पड़ी, जिस पर पुलिस की बत्ती लगी हुई थी। वाहन और युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, तो उसे रोककर पूछताछ की गई। युवक ने खुद को डीआईजी बताते हुए एक आईडी कार्ड भी दिखाया, लेकिन कार्ड और उसके हावभाव से पुलिस को शक हो गया।
सख्ती से पूछताछ में खुला फर्जीवाड़े का राज
इसके बाद उसे कोतवाली थाना लाकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें पूरा मामला खुल गया। आरोपित के पास से अधिकारी की नकली टोपी और फर्जी आइडी कार्ड बरामद हुए। कोतवाली टीआइ श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपित सौरभ राणा निवासी बाग बुगलिया भोपाल की कार पर बड़ा सा पुलिस लिखा व बत्ती लगी देखकर शंका हुई थी। आरोपित मूल रूप से सागर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- उज्जैन में केंद्र सरकार का फर्जी ज्वाइंट सेक्रेटरी गिरफ्तार, IAS बनकर मांगी भस्म आरती में VIP सुविधा
टोल टैक्स बचाने के लिए रचा स्वांग
जांच में पता चला कि वह भोपाल के एक कार सर्विस सेंटर में काम करता है और माता टेकरी दर्शन के लिए देवास आया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित टोल टैक्स से बचने के लिए खुद को बड़ा अधिकारी बताकर कार पर बत्ती लगाकर घूम रहा था। टीआई शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे यह भी पूछताछ की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे उसकी असली मंशा क्या थी।