• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास पुलिस को बड़ी सफलता, तीन वारदात करने वाले दो स्नेचर्स को पकड़ा, 5 लाख का सामान भी बरामद

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया के खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

By satyendra singh rathoreEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 05:11:49 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 05:28:26 PM (IST)
देवास पुलिस को बड़ी सफलता, तीन वारदात करने वाले दो स्नेचर्स को पकड़ा, 5 लाख का सामान भी बरामद
तीन वारदातों को अंजाम देने वाले चेन स्नेचर्स गिरफ्तार

HighLights

  1. देवास पुलिस ने दो चेन स्नेचर्स को पकड़ा
  2. वारदात के मुख्य आरोपित पर दर्ज है 13 केस
  3. 5 लाख रुपए का सामान भी किया बरामद

नईदुनिया प्रतिनिधि,देवास: देवास में महिला से मंगलसूत्र लूटने के बाद दो बदमाश उज्जैन पहुंचे और वहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं को निशाना बनाकर सोने की चेन लूट ली। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने नौ दिन के भीतर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर तीन चेन स्नेचिंग की वारदातों का खुलासा कर दिया। पुलिस ने देवास में लूटा गया मंगलसूत्र,उज्जैन से लूटी गई दो सोने की चेन,वारदात में प्रयोग की गई बजाज पल्सर बाइक और दो मोबाइल समेत करीब पांच लाख रुपए का माल बरामद किया है।

रविवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में मीडिया से बातचीत के दौरान एएसपी गजेन्द्र सिंह वर्धमान ने बताया कि 5 अगस्त की रात करीब 9 बजे सिविल लाइंस रोड पर 52 वर्षीय महिला संतोष सोनी अपनी पड़ोसी के साथ मेंढकी रोड की ओर जा रही थीं। ब्रिज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उनके गले पर झपट्टा मारा और करीब 80 हजार रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया था।


घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया निवासी बाणगंगा इंदौर और रेहान शेख निवासी बुरहानपुर हाल निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया।

उज्जैन की दो वारदातें भी कबूलीं

पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपितों ने देवास की वारदात के बाद उज्जैन जाने की बात बताई। उन्होंने उज्जैन के डाबरीपीठा थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सोने की चेन और कोठी रोड थाना माधवनगर क्षेत्र में एक अन्य सोने की चेन झपटना स्वीकार किया। दोनों चेन भी आरोपितों की निशानदेही पर बरामद कर ली गईं।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में बुजुर्ग महिला से लूटपाट, अकेलेपन का फायदा उठाकर चाकू अड़ाकर लूटे 80 तोला चांदी के जेवर व नकदी

बाइक पर बैठकर मारता था झपटता

दोनों आरोपित पल्सर बाइक से महिलाओं को निशाना बनाते थे। बाइक चलाते हुए महिला के पास से निकलते समय पीछे बैठा आरोपित अचानक गले पर झपट्टा मारकर चेन या मंगलसूत्र तोड़ लेता था। इसके बाद दोनों तेज रफ्तार से मौके से फरार हो जाते थे। देवास की वारदात के बाद इसी तरीके से उज्जैन में दो वारदातें की गईं।

मुख्य आरोपित पर 13 केस

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया के खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें लूट,मारपीट,धमकी,अवैध वसूली और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। वर्ष 2024 में भी उसके खिलाफ लूट के तीन प्रकरण दर्ज हुए थे।

पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइंस अमित सोलंकी सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने टीम के लिए 10 हजार रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।