घर से खुशियों के लिए निकला था सतीश, रास्ते में मिली मौत, देवास में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या
MP News: मध्य प्रदेश के देवास में जंगल में कच्चे रास्ते पर अज्ञात आरोपित द्वारा धारदार हथियार से वार करके एक युवक की हत्या शुक्रवार को दिनदहाड़े कर दे ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 01 Feb 2026 09:03:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Feb 2026 09:03:08 PM (IST)
देवास में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्याHighLights
- जंगल के कच्चे रास्ते पर धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या
- भमोरी गांव के पास वारदात से सनसनी, मोबाइल फोन टूटा हुआ मिला
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। अंचल के कमलापुर थाना अंतर्गत भमोरी गांव के पास स्थित जंगल में कच्चे रास्ते पर अज्ञात आरोपित द्वारा धारदार हथियार से वार करके एक युवक की हत्या रविवार को दिनदहाड़े कर देने से सनसनी फैल गई। मौके से युवक की बाइक व जंगल में उसका टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला है। युवक एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकला था। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। युवक के घायल होने की सूचना डायल-112 पर मिलने के बाद थाना प्रभारी सर्जन सिंह मीणा, करनावद सहायता केंद्र प्रभारी चिंतामणि चौहान मौके पर पहुंचे थे जहां युवक मृत अवस्था में मिला।
जानकारी के अनुसार करनावद निवासी 35 वर्षीय सतीश पुत्र ओमप्रकाश पाटीदार की हत्या हुई है। वो आलू खरीदने का काम करता था। रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से dरनावद से बागली के पास गया था, जहां पर उसे कई लोगों ने देखा। उसके बाद वापस आते समय नेशनल हाईवे पर भमोरी फाटे से इंदौर की ओर स्थित भवानी ढाबे के पीछे तकरीबन दो किलोमीटर दूर जंगल में कच्चे रास्ते पर शव पड़ा मिला, पास ही उसकी बाइक खड़ी थी।
युवक के सिर पर धारदार हथियार के घाव देखने पर मामला हत्या का प्रतीत होने पर एफएसएल और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बागली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से पीएम के बाद शव को स्वजनों को सौंपा गया। दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जैसे ही करनावद में इसकी सूचना मिली तो काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा 'जहरीली मिठाई' कांड: पारिवारिक रंजिश में ससुर, देवर और ननद ने रची थी हत्या की साजिश, 3 की हुई थी मौत
स्वजन हुए बदहवास
वारदात की जानकारी मिलने पर मृतक के स्वजन बदहवास हाे गए।। सतीश के परिवार में दादा-दादी, माता-पिता, भाई, पत्नी सहित तीन वर्षीय पुत्री और तीन माह का पुत्र भी है। घटना से करनावद में शाेक की लहर रही, रात में अंतिम संस्कार किया गया।