• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में स्कूली बच्चों की वैन अंडरपास में भरे पानी में फंसी, ड्राइवर हुआ गायब; पुलिस ने जीप से खींचकर बाहर निकाला

सोमवार की तेज बारिश के बाद देवास के राजाराम नगर अंडरपास में पानी भर गया, मंगलवार सुबह सिटी कान्वेंट स्कूल का मैजिक वाहन बच्चों समेत फंस गया, गहराई में...और पढ़ें

By Chandra Prakasha SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 10:23:33 AM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 11:31:26 AM (IST)
देवास में स्कूली बच्चों की वैन अंडरपास में भरे पानी में फंसी, ड्राइवर हुआ गायब; पुलिस ने जीप से खींचकर बाहर निकाला
अंडरपास में फंसी स्कूल की वैन।

HighLights

  1. राजाराम नगर अंडरपास में स्कूल का मैजिक वाहन फंसा
  2. पुलिस ने मैजिक जप्त कर ड्राइवर को लिया हिरासत में
  3. रस्सी से बांधकर वाहन खींचा और बच्चों को बाहर निकाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। शहर में सोमवार को हुई तेज वर्षा का असर मंगलवार सुबह भी देखने को मिला। राजाराम नगर अंडरपास में पानी भरने से सिटी कान्वेंट स्कूल का मैजिक वाहन फंस गया। वाहन में बच्चे सवार थे। बताया गया कि वाहन फंसने के बाद चालक बच्चों को वाहन में ही छोड़कर वहां से चला गया।

अंडर पास में काफी गहराई तक पानी भरने के बाद मैजिक वाहन बंद हो गया था। इसके बाद चालक उतरकर कहीं चला गया और वाहन में बैठे बच्चे परेशान होते रहे। इस दौरान एक छात्र अंदर पानी भरने के चलते मैजिक की छत पर जा बैठा। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी। इधर वार्ड 11 के पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार व स्थानीय रहवासी भी मौके पर पहुंच गए।


naidunia_image

लोगों ने पुलिस जीप से रस्सी बांधकर मैजिक वाहन को धक्का लगाते हुए पानी से बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

naidunia_image

बाद में अंडरपास के दोनों छोर पर बेरिकेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। पुलिस ने मैजिक वाहन जप्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- देवास की बेटी का बड़ा कमाल... 16 साल की माही वर्मा एशियन गेम्स में बनीं भारत की सबसे युवा महिला पैडलर