
नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। ऐतिहासिक भोजशाला विवाद में गुरुवार को भी सुप्रीम कोर्ट में मामला सूचीबद्ध होने के बावजूद सुनवाई नहीं हो सकी। इससे शुक्रवार की नमाज को लेकर पिछली व्यवस्था बनी रहेगी। यानी जुमे की नमाज भोजशाला के पीछे स्थित खसरा नंबर 612 की भूमि पर पढ़ी जाएगी।
भोजशाला के पीछे नमाज पढ़ाए जाने की अंतरिम व्यवस्था पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने दी थी। तब से दो बार जुमे की नमाज यहां दोपहर एक से तीन बजे के बीच पढ़ी जा चुकी है। अब तीसरी बार जुमे की नमाज यहां पढ़ी जाएगी। प्रशासन ने अंतरिम व्यवस्था के अनुरूप आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
यह भी पढ़ें- एमपी हाई कोर्ट में SI और सूबेदार भर्ती को चुनौती, याचिकाकर्ताओं ने कट-ऑफ व आरक्षण नियमों पर उठाए सवाल