धार में गोवंश से भरा मिनी ट्रक पकड़ा, तस्करों की पथराव-फायरिंग में बजरंग दल के दो कार्यकर्ता घायल
MP News: राऊ-खलघाट फोरलेन पर ग्राम धानी में गोवंश से भरे एक मिनी ट्रक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर धामनोद पुलिस के सुपुर्द किया। घटना मंगलवार ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 02:30:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 02:30:06 PM (IST)
धार में गोवंश से भरा मिनी ट्रक पकड़ा।HighLights
- धार में गोवंश से भरा मिनी ट्रक पकड़ा।
- गौ तस्करों ने की पथराव और फायरिंग।
- फायरिंग में बजरंग दल के कार्यकर्ता घायल।
नईदुनिया प्रतिनिधि, धार/गुजरी। राऊ–खलघाट फोरलेन पर ग्राम धानी में गोवंश से भरे एक मिनी ट्रक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर धामनोद पुलिस के सुपुर्द किया। घटना मंगलवार 3 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे की है।
पकड़ा गया मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 41 जीए 4218 बताया जा रहा है, जो नागदा निवासी विष्णु राठौर का बताया गया है। मिनी ट्रक में 30 से अधिक अवैध गोवंश भरे हुए थे, जिन्हें नागदा से मालेगांव-धूलिया की ओर ले जाया जा रहा था। मिनी ट्रक में सवार तीनों गो तस्कर नागदा के निवासी बताए जा रहे हैं।
![naidunia_image]()
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब गोवंश से भरे मिनी ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तो चालक वाहन को सड़क से उतारकर खेत में ले गया। इसी दौरान गो तस्करों द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पथराव किए जाने और हवा में फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मिनी ट्रक का डाला खोलने के दौरान बजरंग दल के दो कार्यकर्ता घायल हो गए। पथराव और कथित फायरिंग के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक गो तस्कर को पकड़कर धामनोद थाने लाया गया, जहां उसे हवालात में बंद किया गया है।
![naidunia_image]()
धामनोद पुलिस ने मौके से गोवंश से भरे मिनी ट्रक को जब्त कर गोवंश को गोशाला में सुरक्षित पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पथराव और फायरिंग की घटना हुई या नहीं, इसकी तस्दीक धामनोद पुलिस द्वारा की जा रही है।