• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

भोजशाला विवाद: SC में 12 अगस्त को अहम सुनवाई संभव, 14 अगस्त के शुक्रवार की नमाज से पहले फैसले का इंतजार

ऐतिहासिक भोजशाला विवाद को लेकर पांच और छह अगस्त को सुनवाई टलने के बाद अब बुधवार 12 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की संभावना है। सुनवाई में मंदिर औ...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 09:59:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 09:59:39 PM (IST)
भोजशाला विवाद: SC में 12 अगस्त को अहम सुनवाई संभव, 14 अगस्त के शुक्रवार की नमाज से पहले फैसले का इंतजार
भोजशाला विवाद: SC में 12 अगस्त को अहम सुनवाई संभव

HighLights

  1. भोजशाला मामले में 12 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव
  2. 14 अगस्त के शुक्रवार की नमाज से पहले सबकी नजरें कोर्ट पर
  3. हिंदू समाज ने की मांग- भोजशाला के 300 मीटर में न हो नमाज

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। ऐतिहासिक भोजशाला विवाद को लेकर पांच और छह अगस्त को सुनवाई टलने के बाद अब बुधवार 12 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की संभावना है। सुनवाई में मंदिर और मस्जिद दोनों पक्षों की ओर से न्यायालय में अपनी बात रखी जाएगी। चूंकि बुधवार की सुनवाई के दो दिन बाद 14 अगस्त को शुक्रवार है। ऐसे में इस सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर भोजशाला के पीछे स्थित खसरा नंबर 612 वाले स्थल पर शुक्रवार की नमाज दो बार पढ़ी जा चुकी है। बता दें कि भोजशाला को वाग्देवी का मंदिर मानने के मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के 15 मई के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इन्कार कर दिया था।


इसके साथ ही मस्जिद पक्ष की ओर से दायर याचिका की 14 जुलाई को सुनवाई करते हुए शीर्ष कोर्ट ने अंतिम निर्णय तक भोजशाला के निकट खुले स्थान पर शुक्रवार को दोपहर एक से तीन बजे के बीच नमाज की वैकल्पिक व्यवस्था के आदेश दिए थे। इसी आदेश के बाद भोजशाला के पीछे स्थित खसरा संख्या 612 की भूमि को नमाज स्थल के रूप में चिह्नित किया गया।

भोजशाला में हुआ नियमित सत्याग्रह, ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग

भोजशाला में मंगलवार को नियमित सत्याग्रह हुआ। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ ही मां वाग्देवी की स्तुति की गई। इस दौरान भोजशाला मां वाग्देवी के जयकारों व हनुमान चालीसा के पाठ से गूंज उठी।

वहीं, मंगलवार को श्री आद्यगौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर भोजशाला के पास 300 मीटर के दायरे में नमाज की व्यवस्था नहीं करने की मांग उठाई है। कहा कि हिंदू समाज की ओर से लगातार पूजा-अर्चना की जा रही है। ऐसे में पास में नमाज होने से पूजा के दौरान आवागमन, वाहन पार्किंग व्यवस्था प्रभावित होने और दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की स्थिति बन सकती है।

कमाल मौला वेलफेयर सोसाइटी ने दर्ज कराई शिकायत

उधर, कमाल मौला वेलफेयर सोसाइटी के सदर अब्दुल समद खान ने आरोप लगाया कि धार शहर स्थित हजरत बाबा कमालुद्दीन चिश्ती बाबा की शान में अपशब्द कहे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रशासन को प्रमाण के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं। जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन देकर उन्होंने कहा है कि दरगाह को लेकर कतिपय तत्वों द्वारा अशांति फैलाने व धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर प्रकरण दर्ज किया जाए। ऐसा नहीं किया जाता है तो अगले शुक्रवार को धरना देंगे।

यह भी पढ़ें- पन्ना में मजदूरों को मिला 50 लाख का हीरा... 16.96 कैरेट के जेम क्वालिटी हीरे से बदलेगी 7 परिवारों की तकदीर