• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में ओवरटेक के चक्कर में प्राइवेट बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर, बच्चों समेत दर्जनभर से ज्यादा घायल

इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पीपलखेड़ा के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान एक निजी बस ने स्कूल ब...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 10:06:40 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 10:19:38 AM (IST)
धार में ओवरटेक के चक्कर में प्राइवेट बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर, बच्चों समेत दर्जनभर से ज्यादा घायल
हादसे में क्षतिग्रस्त हुईं बसें। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. पीपलखेड़ा के पास निजी बस ने पीछे से मारी टक्कर
  2. घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया
  3. कलेक्टर-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार । इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पीपलखेड़ा के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान एक निजी बस ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूल बस में सवार बच्चों सहित दोनों बसों के दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग के इंदौर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्कूल बस और एक ट्रक आगे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही निजी बस ने स्कूल बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान पर्याप्त जगह नहीं बचने से निजी बस स्कूल बस के पीछे जा भिड़ी। टक्कर के कारण दोनों बसों में सवार कई लोगों को चोटें आईं। इनमें कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने डायल-112, पुलिस वाहन और निजी वाहनों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर होने की जानकारी भी सामने आई है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

कलेक्टर-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

हादसे की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर राजीव मीणा और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और हादसे के संबंध में जानकारी ली। मरीजों से यह भी पूछा गया कि हादसा किस तरह और किन परिस्थितियों में हुआ।

कलेक्टर राजीव मीणा ने कहा कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रातभर पार्टी, सुबह सड़क पर तांडव : भोपाल में ओवरटेक से नाराज नशे में धुत छात्रों ने कार में मारी टक्कर; 3 वाहन क्षतिग्रस्त, 5 लोग घायल