
नईदुनिया न्यूज , दिग्ठान। ग्राम पंचायत दिग्ठान के सामने शासकीय भूमि पर सुरेश गोयल एवं उसके परिवार के सदस्यों द्वारा अतिक्रमण किया गया था, जिसे पंचायत द्वारा सोमवार हो हटाया गया। इसके तहत पानी की टंकी हटा दी गई थी।
अतिक्रमण हटाए जाने से नाराज सुरेश एवं हरिओम गोयल ने धमकी देते हुए कहा कि “बाबा साहब की मूर्ति के कारण मेरा अतिक्रमण हटाया गया है, अब मैं मूर्ति हटा दूंगा।
दिग्ठान नगर के सुरेश व हरिओम गोयल व अन्य अज्ञात द्वारा पंचायत परिसर में लगी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को धमकी देकर सोमवार की रात को क्षतिग्रस्त कर दी।
इधर शाम को करीब सात बजे पंचायत ने नई नई मूर्ति लगा दी। यह महू से लाई गई। इधर पुलिस ने हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। सुरेश फरार है।

मंगलवार को सुबह जब आंबेडकर ग्रुप के लोगों एवं सरपंच ने यह देखा तो पुलिस को सूचना दी। सभी ने दिग्ठान चौकी पहुंचकर नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपित सुरेश गोयल एवं हरिओम गोयल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा अन्य आरोपितों के नाम भी जोड़ने का आश्वासन दिया गया है।
इस मामले में दो लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। इसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य फरार है। पुलिस चौकी का घेराव किया गया था। इसलिए पुलिस बल सागौर आदि से आया था। अब दिग्ठाान में शांति है।
अजीत पंवार, पुलिस चौकी प्रभारी , दिग्ठान
खिलचीपुर थाना क्षेत्र के गांव भादाहेड़ी में अज्ञात लोगों के द्वारा बाबा डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों द्वारा ज़ब देखा तो डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी!जानकारी लगने के साथ ही पुलिसबल मौक़े पर जा पहुंचा!पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भादाहेड़ी गांव में प्रतिमा स्थापित है। मंगलवार शाम को वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो पाया की उनकी प्रतिमा पर चेहरे व आँख पर कुछ निशान है।

चश्मा जीर्णशीर्ण अवस्था में है!प्रतिमा के आसपास दो तीन पत्थर भी पढ़े हुए हैं!यह देखने के बाद ग्रामीणों द्वारा तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गईं।
सूचना मिलने के साथ ही खिलचीपुर सहित आसपास के थानो का बल गांव जा पहुंचा!गांव पहुंचकर प्रतिमा को व चश्मे को पुलिसबल द्वारा ठीक करवाया गया!गांव में देर रात तक पुलिसबल तैनात रहा।
आसपास के थानो से पहुंचा बल घटना की जानकारी लगने के बाद खिलचीपुर सहित आसपास के थानो का बल गांव जा पहुंचा था! गांव पहुंचकर पुलिस ने ऐसी घटना को अंजाम देने वालों की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस द्वारा आरोपितों की पड़ताल की जा रही हैं, हालांकि देर शाम तक पुलिस को सुराग नहीं लग़ सका था! इनका कहना हैं भादाहेड़ी गांव में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली थी।
पुलिसबल गांव पहुंच गया!प्रतिमा को ठीक करवा दिया!बल गांव में मौजूद हैं। ऐसा किसने किया उसकी पड़ताल की जा रही हैं।
उमाशंकर मुकाती, थाना प्रभारी खिलचीपुर