• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में भीषण हादसा : महाकाल के दर्शन कर लौट रहे गुजरात के युवकों की वैन को ट्रॉले ने मारी टक्कर, छह की मौत

बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास बड़ा भीषण हादसा हो गया। यहां रविवार दोपहर करीब 1 बजे हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। सभी युवक वैन में ...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 02:15:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 02:42:11 PM (IST)
धार में भीषण हादसा : महाकाल के दर्शन कर लौट रहे गुजरात के युवकों की वैन को ट्रॉले ने मारी टक्कर, छह की मौत
वैन और ट्रॉले में हुई टक्कर। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास भीषण हादसा हो गया
  2. यहां रविवार दोपहर करीब 1 बजे हादसे में छह युवकों की मौत हो गई
  3. सभी युवक वैन में सवार होकर उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास बड़ा भीषण हादसा हो गया। यहां रविवार दोपहर करीब 1 बजे हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। सभी युवक वैन में सवार होकर उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे। रास्ते में उनकी वैन को अनियंत्रित ट्रॉले ने जोरदार टक्कर मार दी।

युवकों की ईको वैन को रॉन्ग साइड से आ रहे अनियंत्रित ट्रॉले ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। वहीं वैन में सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


गुजरात के वडोदरा के रहने वाले थे युवक

हादसे के शिकार सभी युवक गुजरात के वडोदरा शहर के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वैन में फंसे शवों और गंभीर रूप से घायल युवक को बाहर निकाला। घायल को तत्काल एंबुलेंस से सिविल अस्पताल बदनावर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। पुलिस ने मृतकों के परिजन को गुजरात में सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था ट्रॉला

ग्रामीणों के मुताबिक, कार में 6 लोग सवार थे। ट्रॉला नंबर (GJ 39 DB 9248) बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था। ट्रॉले में लोहे का सामान भरा था।

वहीं, मारुति ईको स्पोर्ट्स कार (GJ 17 CK 6134) उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रॉले का ड्राइवर भाग गया।

कार में फंसे थे शव, कांच तोड़कर बाहर निकाला

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार की खिड़की का कांच तोड़कर अंदर से शवों को बाहर निकाला। मौके पर तहसीलदार सुरेश नागर और SDM प्रियंका मिमरोद पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें- दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, चलती ट्रेन में दो कोचों से उठा धुआं... गोंदिया रेलखंड पर RPF की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा