• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी के शहपुरा में छूही खदान धंसकने से महिला की मौत, कई के दबे होने की आशंका

तहसीलदार राम प्रसाद मार्को ने बताया कि अवैध खदान संचालन को लेकर जांच की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

By Ashish ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 12:28:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 12:35:16 PM (IST)
  • Join करें
डिंडौरी के शहपुरा में छूही खदान धंसकने से महिला की मौत, कई के दबे होने की आशंका
हादसे के बाद राहत कार्य में लगे लोग। सौजन्‍य ग्रामीण

HighLights

  1. पड़रिया कला में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा
  2. खदान की मिट्टी अचानक भरभराकर धंस गई
  3. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी शहपुरा।जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया कला में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां अवैध रूप से संचालित छूही मिट्टी खदान अचानक धसक गई। हादसे में एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

अवैध छूही खदान का संचालन किया जा रहा था

ग्राम पड़रिया कला में लंबे समय से अवैध छूही खदान का संचालन किया जा रहा था। सोमवार की सुबह ग्रामीण रोज की तरह छूही खोदने खदान में उतरे थे। इसी दौरान कमजोर पड़ी खदान की मिट्टी अचानक भरभराकर धंसक गई। मलबे में कई ग्रामीण दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।


naidunia_image

काफी मशक्कत के बाद मलबे से एक शव मिला

सूचना मिलते ही तहसीलदार राम प्रसाद मार्को, शहपुरा थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रशासन ने तत्काल जेसीबी मशीन बुलाई और ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाने का काम शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद मलबे से एक महिला का शव बाहर निकाला गया।

naidunia_image

हादसे के वक्त खदान में 5 से 6 लोग मौजूद थे

मृतका की पहचान गांव की ही निवासी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त खदान में 5 से 6 लोग मौजूद थे। ऐसे में कई अन्य लोगों के भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है

तहसीलदार राम प्रसाद मार्को ने बताया कि अवैध खदान संचालन को लेकर जांच की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल प्राथमिकता दबे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- विशेष लगाव के कारण छोड़ा 24 लाख का पैकेज, चुनी एक अलग राह, आज हैं जबलपुर के सफल व्‍यवसायी