• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर गड्ढे में फंसे बस-ट्रक के पहिए, आवाजाही रुक गई

गड्ढा पीएचई विभाग द्वारा पाइपलाइन डालने के दौरान खोदा गया था, जिसे महीनों से नहीं भरा गया था। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।

By Ashish ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 11:32:07 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 11:32:07 AM (IST)
डिंडौरी में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर गड्ढे में फंसे बस-ट्रक के पहिए, आवाजाही रुक गई
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार शहपुरा और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

HighLights

  1. जबलपुर अमरकंटक राजमार्ग में 3 घंटे बंद रहा मार्ग
  2. लापरवाही से बना गड्ढा बना हादसे का कारण
  3. तहसीलदार-पुलिस ने शुरू करवाया आवागमन

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिण्डौरी। जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर ग्राम करोंदी के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में बस और ट्रक का पहिया धंस जाने से रविवार को 3 घंटों तक आवागमन बाधित रहा।

अचानक दोनों वाहनों के पहिए गड्ढे में धंस गए

करोंदी गांव के पास हाईवे किनारे एक बड़ा गड्ढा मौजूद था।रविवार की सुबह जब एक यात्री बस और एक ट्रक वहां से गुजर रहे थे तो अचानक दोनों वाहनों के पहिए गड्ढे में धंस गए।

आवाजाही रुक गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया

वाहनों की आवाजाही रुक गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

तहसीलदार शहपुरा और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार शहपुरा और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसके बाद ही हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली।

जिम्मेदार विभाग ने ध्यान नहीं दिया

स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय पहले पीएचई विभाग ने पाइप डालने के लिए यह गड्ढा खोदा था। लेकिन काम पूरा होने के बाद भी विभाग ने इसे नहीं भरा। बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा आज सामने आया।


विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे खुले गड्ढे किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गड्ढों को तत्काल भरा जाए और संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

मौके पर अस्थायी रूप से बैरिकेडिंग कर दी

फिलहाल प्रशासन ने मौके पर अस्थायी रूप से बैरिकेडिंग कर दी है और पीएचई विभाग को गड्ढा भरने के निर्देश दिए हैं। जाम लगने से जबलपुर से अमरकंटक आने जाने वाली पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- MP में दो हिस्सों में बंटेगी मेडिकल यूनिवर्सिटी: भोपाल-इंदौर समेत मध्य व पश्चिमी क्षेत्र के कॉलेज उज्जैन के दायरे में आएंगे; ड्राफ्ट तैयार