• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी में ट्रक ड्राइवर से वसूली, वीडियो बनते ही गाड़ी लेकर भागे; एसपी ने SI और ASI को किया लाइन अटैच

जिले के बजाग थाना क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर से वसूली करने और वीडियो बनाने पर थाने की सरकारी गाड़ी लेकर भागने के मामले में पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने बड़...और पढ़ें

By Ashish ShuklaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 10:06:08 AM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 10:16:34 AM (IST)
डिंडौरी में ट्रक ड्राइवर से वसूली, वीडियो बनते ही गाड़ी लेकर भागे; एसपी ने SI और ASI को किया लाइन अटैच
वसूली को लेकर डिंडौरी में पुलिस अधीक्षक ने SI और ASI को किया लाइन अटैच (नईदुनिया)

HighLights

  1. ट्रक ड्राइवर से वसूली का वीडियो वायरल
  2. थाना प्रभारी की भूमिका पर भी सवाल
  3. डिंडौरी के बजाग थाना क्षेत्र का मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले के बजाग थाना क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर से वसूली करने और वीडियो बनाने पर थाने की सरकारी गाड़ी लेकर भागने के मामले में पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने मामले में दोषी पाए गए उपनिरीक्षक कृष्णानंद सिंह और सहायक उपनिरीक्षक अशोक उसराठे को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

मामला बीते दिनों का है, जब ट्रक ड्राइवर अमित गुप्ता ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि बजाग थाना पुलिस द्वारा उससे अवैध वसूली की जा रही है।

ड्राइवर का आरोप था कि जब उसने इसका विरोध कर मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो सहायक उपनिरीक्षक अशोक उसराठे, उपनिरीक्षक कृष्णानंद सिंह को मौके पर ही छोड़कर थाने की सरकारी गाड़ी लेकर भाग निकले।

सीएम हेल्पलाइन पर कराई थी शिकायत दर्ज

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। बाद में उपनिरीक्षक को उसी ट्रक में बैठकर वापस लौटना पड़ा था। इस मामले को लेकर लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था।

ट्रक ड्राइवर ने 11 जून को भी इसी तरह वसूली का आरोप लगाया था और सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच अभी लेवल-3 में लंबित है।

थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल

इधर इस पूरे मामले में बजाग थाना प्रभारी नरेंद्र पाल की भूमिका पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि थाना प्रभारी के संरक्षण में ही इस तरह की वसूली का खेल चल रहा था। गौरतलब है कि थाना प्रभारी पर पहले भी कई बार आरोप लगते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर में कुत्तों का आतंक, एक दिन में 189 लोगों को काटा, लोगों में दहशत

करंजिया थाने में पदस्थ रहने के दौरान उन पर सरकारी डीजल के दुरुपयोग का मामला भी सामने आया था, जो अभी भी ठंडे बस्ते में पड़ा है। पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने बताया कि मामले की जांच एसडीओपी विवेक गौतम से कराई गई थी।

जांच रिपोर्ट में दोनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आने पर कार्रवाई की गई है। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस विभाग में इस तरह की वसूली और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में भी इस प्रकार के मामले सामने आते हैं तो जिम्मेदारों के विरुद्ध और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Gwalior Weather: बारिश पर ब्रेक लगते ही पारा ने लगाई छलांग, उमस और गर्मी बढ़ी, सबसे गर्म शहर रहा ग्वालियर