
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। कोतवाली अंतर्गत ग्राम बड़ी बिछिया में पैसों को लेकर हुए विवाद के दौरान युवक द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट की गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला के भाई हरछट बनवासी की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पंचनामा कार्यवाही सहित मृतिका के परिजनों और आसपास के लोगों के बयान लिए गए, जिसमें मृतिका की मृत्यु संदिग्ध होना सामने आया। पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में कोतवाली में हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एक टीम बनाई गई।
मामले की जांच के दौरान सामने आया कि रामकली वनवासी उम्र 35 वर्ष के पुत्र सोनू बनवासी द्वारा घरेलू खर्च अपनी अपनी मां को एक हजार रुपये दिए गए थे। उक्त राशि मृतिका के पति पप्पू बनवासी द्वारा मांगने पर मृतिका द्वारा पैसे देने से इनकार किया गया, जिससे नाराज होकर तीन अगस्त मंगलवार की रात लगभग आठ बजे आरोपित पप्पू बनवासी ने अपनी पत्नी रामकली बनवासी के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।
आरोपित पति के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, एसआई बीएल बरकड़े, एएसआई शेख सिराज और प्रधान आरक्षक जितेंद्र ठाकुर शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- इंदौर में न्याय का महामंथन, लेकिन सवाल वही-मुकदमों के पहाड़ और जजों की कमी का रास्ता कौन काटेगा?