• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी में निर्माणाधीन एनएच-45 पर बड़ा हादसा, पिकअप खाई में गिरी, बेटे की मौत, पिता गंभीर

शहपुरा थाना क्षेत्र के कोहानी देवरी स्थित बम-बम नाला मोड़ पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। लगातार हो रहे हादसों ने निर्माण एजेंसी और ...और पढ़ें

By Ashish ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 01:36:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 01:36:26 PM (IST)
  • Join करें
डिंडौरी में निर्माणाधीन एनएच-45 पर बड़ा हादसा, पिकअप खाई में गिरी, बेटे की मौत, पिता गंभीर
कोहानी देवरी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा पिकअप। नईदुनिया

HighLights

  1. पिकअप से डिंडौरी से जबलपुर की ओर जा रहे थे
  2. यह मोड़ लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है
  3. चेतावनी संकेतक हैं न ही रोड सेफ्टी डिवाइडर

नईदुनिया प्रतिनिधि,शहपुरा/डिंडौरी। जबलपुर-अमरकंटक मार्ग पर निर्माणाधीन एनएच-45 पर सड़क हादसा हो गया। हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिता को शहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है

आनाखेड़ा टिकरिया निवासी रूद्रप्रताप पाटिल 26 अपने पिता नारायण पाटिल के साथ पिकअप से डिंडौरी से जबलपुर की ओर जा रहे थे। कोहानी देवरी के पास बम-बम नाला के खतरनाक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में रूद्रप्रताप पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नारायण पाटिल को उपचार के लिए शहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। हादसे वाले स्थान पर न तो पर्याप्त चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं और न ही रोड सेफ्टी डिवाइडर या बैरिकेडिंग की व्यवस्था है। इसी लापरवाही के चलते यह मोड़ लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है।


दो दिन पूर्व यहीं सड़क हादसे में गई थी दो जान

गौरतलब है कि इसी स्थान पर दो दिन पूर्व भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो बाइक सवारों की मौत हो गई थी। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटनास्थल पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएं।

सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें

चेतावनी संकेतक एवं डिवाइडर लगाए जाएं तथा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। शहपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पन्‍ना की मेडिकल छात्रा की संदिग्ध दशा में मौत, नाराज छात्रों का हंगामा, नहीं घुसने दिया पुलिस को भीतर