डिंडौरी में टायर पंचर होने से पलटी चलती हुई कार, तीन साल की बच्ची की मौत
गोपालपुर गांव के पास हुआ हादसा, कार पलट जाने से बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे उसने मौत पर ही दम तोड़ दिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 01:47:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 01:53:25 PM (IST)
टायर पंचर होने से दुर्घटनाग्रस्त कार।HighLights
- शनिवार देर रात हुआ हादसा
- हादसे में पिता हो गया घायल
- खरीडीह गांव से लौट रहे थे
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। डिंडौरी जिले के करंजिया थाना अंतर्गत ग्राम गोपालपुर के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार तीन वर्षीय बालिका की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग़ में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पलकी बंजर टोला निवासी सुनील परस्ते उम्र 25 वर्ष अपनी पत्नी व बच्ची के साथ रिश्तेदारी में ग्राम खरीडीह गए हुए थे। रात में वापस लौटते समय उनकी पत्नी वहीं रुक गई थी। सुनील अपनी बच्ची को लेकर घर के लिए रवाना हुए।