• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी में सड़क निर्माण घोटाला, जिला पंचायत सीईओ ने पूर्व सरपंच को जेल, 2.65 लाख रुपये जुर्माना भी

अंततः राशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने नोखेलाल परस्ते को अभिरक्षा में लेकर पकड़े जाने की तिथि से 30 दिवस की अवधि के लिए सिविल जेल में नि...और पढ़ें

By Ashish ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 08:34:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 09:30:28 PM (IST)
डिंडौरी में सड़क निर्माण घोटाला, जिला पंचायत सीईओ ने पूर्व सरपंच को जेल, 2.65 लाख रुपये जुर्माना भी

HighLights

  1. वसूली राशि जमा न करने पर कार्रवाई
  2. पूर्व सरपंच को 30 दिन जेल की सजा
  3. सीसी रोड निर्माण में 5.30 लाख की गड़बड़ी

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जनपद पंचायत डिंडौरी की ग्राम पंचायत कसईसोंढा में सीसी रोड निर्माण में वित्तीय अनियमितता के मामले में प्रशासन ने पूर्व सरपंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पूर्व सरपंच नोखेलाल परस्ते से 2.65 लाख रुपये की वसूली के साथ 30 दिन कारावास में रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

9 लाख रुपये स्वीकृत, 7 लाख रुपये का आहरण

ग्राम पंचायत कसईसोंढा में आदिवासी विकास परियोजना अंतर्गत वर्ष 2021 में शासकीय प्राइमरी स्कूल भवन से अनुसुईया के घर से नीचे टोला तक सीसी रोड निर्माण के लिए 9 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। इसके एवज में 7 लाख रुपये का आहरण कर लिया गया। लेकिन जांच और मूल्यांकन में मौके पर मात्र 1.70 लाख रुपये का ही निर्माण कार्य पाया गया।


पूर्व सरपंच और पूर्व सचिव के विरुद्ध देयता निर्धारित

5.30 लाख रुपये का नियम विरुद्ध आहरण कर शासकीय राशि में गबन का मामला सामने आया।प्रकरण में मध्यप्रदेश पंचायतराज व ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत पूर्व सरपंच और पूर्व सचिव के विरुद्ध देयता निर्धारित की गई।

पूर्व सरपंच नोखेलाल परस्ते पर प्रकरण पंजीबद्ध

आदेश दिनांक 26 मई 2025 के अनुसार पूर्व सचिव द्वारा अपने हिस्से की 2.65 लाख रुपये की राशि 14 फरवरी 2025 को शासन कोष में जमा करा दी गई।वहीं पूर्व सरपंच नोखेलाल परस्ते के हिस्से की 2.65 लाख रुपये की वसूली के लिए धारा 92 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

29 जनवरी 2026 को अंतिम आदेश पारित

पर्याप्त अवसर देने और 29 जनवरी 2026 को अंतिम आदेश पारित कर 15 दिवस के भीतर राशि जमा करने के निर्देश के बावजूद पूर्व सरपंच ने राशि जमा नहीं की।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में ऑनलाइन रेटिंग का झांसा, 37 लाख रुपये की चपत; पहले मुनाफा फिर अलग-अलग खातों में कराए भुगतान