डिंडौरी के शहपुरा में एक घर में मिली महिला की लाश, घायल पड़ी थी नाबालिग बेटी; हत्या की आशंका
शहपुरा में महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने के मामले में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही हैं, एफएसएल टीम को बुलाया गया। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 01:15:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 01:18:41 PM (IST)
शहपुरा पुलिस थाना कर रही मामले की जांच।HighLights
- घटना स्थल को सील कर दिया गया है
- घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया
- आस-पास के लोगों से पुलिस करेगी पूछताछ
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी, शहपुरा। डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना मुख्यालय में गुरुवार की सुबह एक महिला का उसी के घर में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की नाबालिग बेटी भी घायल अवस्था में मिली, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल को सील कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। इस मामले में महिला की हत्या किए जाने की बात भी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपित द्वारा गंभीर वारदात को अंजाम दिया जाने की चर्चाएं क्षेत्र में व्याप्त हैं।