• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

मां के अवैध संबंध से नाराज बेटे ने तीन बुजुर्गों को मार डाला, गुना जिले की घटना

रविवार को घर से बदबू उठने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक शव बरामद किया और पूरी जांच किए बिना लौट आए।

By Dhruv KumarEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 12:25:07 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 07:20:02 AM (IST)
मां के अवैध संबंध से नाराज बेटे ने तीन बुजुर्गों को मार डाला, गुना जिले की घटना
गुना में हत्‍या का मामला।

HighLights

  1. मां के अवैध संबंध से नाराज बेटे ने तीन को मार डाला।
  2. गुना जिले में म्याना क्षेत्र में 18 जून को हुई घटना।
  3. पुलिस ने हत्यारोपित बेटे सहित दो को पकड़ा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। मां के अवैध संबंधों की वजह से पत्नी घर छोड़कर चली गई तो सिरफिरे बेटे ने अपनी मां और उसके लिव इन पार्टनर सहित तीन लोगों की गला दबाकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात 18 जून को गुना जिले में म्याना थाना क्षेत्र में हुई थी।

रविवार को पुलिस ने हत्यारोपित बेटे और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी हितिका वासल के अनुसार बदरवास की महिला गिंदाबाई (50) के पति की तबीयत खराब रहती थी। करीब दो वर्ष पहले वह उसे छोड़कर म्याना रहने लगी थी। इसी दौरान वह 60 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा के संपर्क में आई।


तीन वर्ष पहले पत्नी की मौत के बाद ओमप्रकाश अकेले रहते थे। उनका एक बेटा है, लेकिन बाहर रहता है। कुछ महीनों से दोनों एक साथ ओमप्रकाश के घर में रहने लगे थे। इसका पता जब महिला के बड़े बेटे सीताराम जाटव की पत्नी को चला तो वह बेटी के साथ मायके चली गई।

मां के अवैध संबंधों के कारण उसकी दूसरी शादी भी नहीं हो पा रही थी। इसी बात से नाराज सीताराम 18 जून को अपने मौसेरे भाई सुरेंद्र जाटव निवासी शहपुरा म्याना व एक अन्य व्यक्ति के साथ ओमप्रकाश के घर पहुंचा। जहां ओमप्रकाश, गिंदाबाई व उसके एक परिचित रामकिशन जाटव मौजूद थे।

सभी ने शराब पी। उसके बाद हुए विवाद में सीताराम ने अपने साथियों की मदद से तीनों की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद ओमप्रकाश और गिंदाबाई का शव एक कमरे में और रामकिशन का शव उसके बाहर फेंक दिया। तीनों मकान की कुंडी बाहर से बंद कर फरार हो गए।

रविवार को घर से बदबू उठने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक शव बरामद किया और पूरी जांच किए बिना लौट आए। सोमवार को भी बदबू की शिकायत पर पुलिस पहुंची। कमरे का ताला तोड़ा गया तो वहां दो और शव मिले। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।