गुना में नवरात्र मेले में बड़ा हादसा: तेज हवा से उड़ा 'मिकी माउस जंपिंग' झूला, मासूम की हालत गंभीर
गुना के बजरंगगढ़ माता 20 भुजा मंदिर मेले में रविवार को मिकी माउस झूला उड़ गया। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 01:57:53 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 02:13:17 PM (IST)
दर्दनाक हादसे में घायल बच्चे का इलाज करते डॉक्टर।HighLights
- गुना नवरात्र मेले में झूला उड़ने से हादसा
- दर्शन के बाद परिवार मेले में घूम रहा था
- बच्चा घायल बालक को भोपाल किया जा रहा रेफर
नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना: गुना जिले के बजरंगगढ़ स्थित माता 20 भुजा मंदिर पर चैत्र नवरात्र मेले के दौरान रविवार को एक हादसा हो गया। यहां तेज हवा के झोंके से मिकी माउस का झूला अचानक उखड़कर दूर जा गिरा, जिससे एक वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बालक की हालत गंभीर
घायल बालक की पहचान आशुतोष शर्मा के रूप में हुई है। उसे तुरंत गुना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भोपाल रेफर करने का निर्णय लिया।
दर्शन करने आया था परिवार
जानकारी के अनुसार आशुतोष अपनी मां संगीता शर्मा के साथ अशोकनगर जिले के शाढौरा से ट्रेन द्वारा माता मंदिर के दर्शन करने आया था। पहाड़ी पर स्थित मंदिर में दर्शन करने के बाद परिवार मेले में घूम रहा था।
झूले की जिद बनी हादसे की वजह
मेले में घूमते समय बच्चे ने झूले पर बैठने की जिद की। झूले में एक अन्य बच्चा भी मौजूद था, जिसे इस हादसे में कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।