गुना में झोलाछाप की लापरवाही: दांत दर्द पर महिला को ठोक दिए 3 इंजेक्शन; 5 मिनट में मौत, क्लीनिक खुला छोड़ भागा 'बंगाली डॉक्टर'
महिला दाढ़ ( दांत ) में दर्द होने पर बीती शाम पास के कुम्हारी गांव में एक क्लीनिक संचालक से इलाज कराने पहुंची। यहां डॉक्टर ने महिला के दाढ़ में एक इंज...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 04:08:32 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 04:18:00 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।HighLights
- दांत दर्द की शिकायत लेकर निजी क्लीनिक पहुंची थी 22 वर्षीय महिला
- इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनट बाद तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई
- क्लीनिक संचालक इलाज के बहाने मौके से फरार हो गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। फतेहगढ़ क्षेत्र के दिरौली गांव निवासी एक 22 वर्ष की निजी क्लीनिक संचालक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद मौत पर पुलिस ने जांच शुरू की है। मंगलवार को महिला के शव का पीएम जिला अस्पताल में कराया गया।
महिला दाढ़ ( दांत ) में दर्द होने पर बीती शाम पास के कुम्हारी गांव में एक क्लीनिक संचालक से इलाज कराने पहुंची। यहां डॉक्टर ने महिला के दाढ़ में एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
दो इंजेक्शन और लगा दिए
इसके बाद डॉक्टर ने दो और इंजेक्शन महिला को लगा दिए। परिजनों के अनुसार इसके पांच मिनिट में ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर क्लीनिक खुली छोड़कर ही भाग गया। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत पुलिस से परिजन ने की।
महिला मांगीबाई पत्नी चंदन गुर्जर के ससुर निरंजन ने बताया कि कुम्हारी मांगीबाई को दाढ़ में हुआ था। इस पर बीती शाम करीब सात बजे बेटे सोनू के साथ मांगीबाई कुम्हारी गांव के बंगाली डॉक्टर से इलाज कराने पहुंची। डॉक्टर ने एक इंजेक्शन दाढ़ में लगाया। इसके बाद मांगीबाई को दर्द, घबराहट की शिकायत हुई। इस पर डॉक्टर ने एक हाथ में और इसके बाद एक इंजेक्शन कूल्हे में और लगा दिया।
गाड़ी बुलवाई और फरार हो गया
इसकी सूचना खुद महिला ने फोन पर दी। पांच मिनिट बाद ही मांगीबाई की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर ने सोनू को कहा मैं गाड़ी लेकर आता हूं, मांगी बाई को इलाज के लिए केलवाड़ा ले चलेंगे। लेकिन वह गाड़ी लाने का बहाना बनाकर क्लीनिक खुली छोड़कर ही भाग गया। इसकी सूचना पर हम स्वजन पहुंचे और मांगीबाई को केलवाड़ा इलाज के लिए ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन से मांगीबाई की मौत हुई है। इसकी शिकायत रात में ही पुलिस को कर दी थी।
डॉक्टर की तलाश की जा रही है। महिला के शव का पीएम कराया है। इसके बाद स्वजनों के कथन लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग को भी प्रकरण से अवगत कराएंगे।- अभिषेक तिवारी, थाना प्रभारी, फतेहगढ़