ग्वालियर के गोले का मंदिर क्षेत्र में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, मकान मालिक का नाबालिग बेटा अभिरक्षा में
पुलिस के अनुसार, भिंड निवासी एक परिवार गोला का मंदिर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। घटना के समय परिवार का मुखिया काम पर गया था। घर में महिला ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 10:02:25 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 10:12:06 AM (IST)
सोशल मीडियाHighLights
- तड़के किराए के मकान में हुई वारदात
- बच्ची के रोने पर हुआ खुलासा
- पुलिस में शिकायत दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप मकान मालिक के नाबालिग बेटे पर लगा है। घटना मंगलवार तड़के की बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को अभिरक्षा में ले लिया है।
किराये के मकान में रहता है परिवार
पुलिस के अनुसार, भिंड निवासी एक परिवार गोला का मंदिर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। घटना के समय परिवार का मुखिया काम पर गया था। घर में महिला अपने बच्चों के साथ मौजूद थी। गर्मी और बिजली की समस्या के कारण कमरे का दरवाजा खुला था। शिकायत में महिला ने बताया कि तड़के बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली।
आरोपी किशोर पर लगा पॉक्सो एक्ट
उसने आरोपी किशोर को मौके पर देखा, जिसके बाद शोर मचाने पर वह वहां से चला गया। महिला ने बच्ची से जानकारी लेने के बाद पति को सूचना दी और दोनों थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित को किशोर न्याय कानून के तहत अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि मामले की जांच संवेदनशीलता के साथ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।