• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

JAH के ट्रामा सेंटर बाहर बेसहारा की मौत: 3 दिन तक पड़ा रहा मरीज, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

जेएएच अधीक्षक डॉक्टर सुधीर सक्सेना ने बताया कि ट्रामा सेंटर के पार्किंग क्षेत्र में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिलने पर स्टाफ मौके पर पहुंचा, ले...और पढ़ें

By Anoop BhargavEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 09:25:46 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 09:26:09 AM (IST)
JAH के ट्रामा सेंटर बाहर बेसहारा की मौत: 3 दिन तक पड़ा रहा मरीज, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
एआई से बना चित्र।

HighLights

  1. इलाज के अभाव में तोड़ा दम, लोग बनाते रहे वीडियो
  2. JAH अधीक्षक ने मांगी रिपोर्ट, दिए जांच के आदेश
  3. अज्ञात मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जयाआरोग्य अस्पताल (जेएएच) के ट्रामा सेंटर के बाहर एक बेसहारा व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह व्यक्ति पिछले तीन दिनों से ट्रामा सेंटर के बाहर पड़ा था, लेकिन किसी ने भी उसकी सुध ली। लोग उसके वहां पड़े होने का वीडियो बनाते रहे, लेकिन ट्रामा सेंटर में भर्ती नहीं कराया। ऐसे में इलाज के अभाव में रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मचा और अस्पताल प्रशासन को मामले की जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस और अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक व्यक्ति दम तोड़ चुका था। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जेएएच अधीक्षक डॉक्टर सुधीर सक्सेना ने बताया कि ट्रामा सेंटर के पार्किंग क्षेत्र में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिलने पर स्टाफ मौके पर पहुंचा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।


पुलिस को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। अधीक्षक डॉ. सक्सेना ने बताया कि ट्रामा सेंटर प्रभारी से जानकारी तलब की गई है कि संबंधित व्यक्ति कब से अस्पताल परिसर के बाहर पड़ा था और उसे उपचार के लिए भर्ती क्यों नहीं किया गया।