• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

जनकगंज थाने में खुलेआम रिश्वत लेकर नोट गिन रहा था दारोगा, वकील ने बनाया Video, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

एएसआई प्रेमनारायण बैस की पहले भी एक कारगुजारी सामने आ चुकी है। उससे परेशान एक महिला शिकायत लेकर घूम रही है। महिला का कहना है कि वह घर-घर जाकर काम कर अ...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 09:33:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 09:33:24 AM (IST)
  • Join करें
जनकगंज थाने में खुलेआम रिश्वत लेकर नोट गिन रहा था दारोगा, वकील ने बनाया Video, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
इस तरह जनकगंज थाने में एएसआई रिश्वत के रुपये लेता नजर आ रहा है। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. थाने के अंदर वकील ने पकड़ी रिश्वतखोरी
  2. गरीब महिला से भी वसूली का आरोप
  3. वीडियो डिलीट कराने के लिए दी जा रही थी सिफारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। जनकगंज थाने के अंदर रिश्वतखोरी का राजफाश हुआ है। दिनदहाड़े यहां दारोगा प्रेमनारायण बैस एक युवक ने नोट की गड्डी लेता है। फिर वह थाने के अंदर ही नोट गिन रहा है। थाने के अंदर मौजूद वकील ने इस रिश्वतखोरी के इस खेल को अपने मोबाइल में रिकार्ड कर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद एसएसपी धर्मवीर सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया। इस वीडियो ने जनकगंज थाने में पुलिसकर्मियों की कारगुजारी उजागर कर दी हैं, किस कदर थाने के अंदर खुलेआम रिश्वतखोरी हो रही है।

वकील को एएसआई की संदिग्ध गतिविधि से हुआ था शक

वकील दीपांकर मिश्रा जनकगंज थाने में अपने साथी वकीलों के साथ गए थे। इसी दौरान थाने के अंदर कोने में एएसआई प्रेमनारायण बैस और उसके साथ मौजूद एक आरक्षक व युवक की गतिविधि संदिग्ध दिखी। इसके बाद वकील ने पीछा किया।


वकील ने मोबाइल से वीडियो रिकार्डर आन किया और दारोगा की कारगुजारी अपने मोबाइल में रिकार्ड कर ली। प्रेमनारायण बैस नोट की गड्डी लेता है। पहले जेब में रखता है, फिर वह नोट गिनना शुरू कर देता है। इसी दौरान उसकी नजर वकील पर पड़ जाती है। पीछे से दूसरा पुलिसकर्मी आवाज लगाकर आगाह करता है कि रिकार्डिंग हो रही है। इसके बाद एएसआई व युवक यहां से चले जाते हैं।

घर-घर काम करने वाली महिला से वसूल चुका है 20 हजार रुपये

एएसआई प्रेमनारायण बैस की पहले भी एक कारगुजारी सामने आ चुकी है। उससे परेशान एक महिला शिकायत लेकर घूम रही है। महिला का कहना है कि वह घर-घर जाकर काम कर अपना परिवार पाल रही है। उसे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपये वसूल चुका है। महिला एसएसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचेगी।

वकील के पास पहुंची सिफारिश, वीडियो डीलिट कर दो

वकील के पास एएसआई बैस लगातार अपने साथियों से सिफारिश के लिए फोन करा रहे हैं। वकील से कहा कि किसी भी स्थिति में मोबाइल से वीडियो डीलिट कर दें। इसके एवज में प्रलोभन देने का प्रयास किया तो वकील ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद फोन आना बंद हो गए।

दिनदहाड़े रिश्वतखोरी....पूरा थाना कठघरे में

जिस तरह से एएसआई बेखौफ होकर खुलेआम रुपये ले रहा है, फिर थाने के अंदर ही वह नोट गिन रहा है। इससे पूरा थाना ही कटघरे में है। यानि रिश्वतखोरी का पैसा नीचे से ऊपर तक जाता है।

एएसआई का वीडियो रुपये गिनते हुए सामने आया है। इस मामले में एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले की जांच सीएसपी लश्कर को सौंपी गई है। ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहीं से भी इस प्रकार की शिकायत मिलेगी तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी। -धर्मवीर सिंह एसएसपी।