आंबेडकर जयंती पर सुबह से ही ग्वालियर का ट्रैफिक डायवर्ट, एडवाइजरी जारी... जाम से बचना है तो अपनाएं ये रूट
Ambedkar Jayanti: ग्वालियर में आंबेडकर जयंती के अवसर पर हजारों लोगों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन (Gwalior Traffic Diversions) और सुरक्षा के ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 14 Apr 2026 07:27:32 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Apr 2026 07:33:28 AM (IST)
आंबेडकर जयंती: फूलबाग पर होगा आयोजन, सुबह से डायवर्ट रहेगा ट्रैफिकHighLights
- फूलबाग में हजारों लोगों का जुटान
- ट्रैफिक डायवर्जन की विशेष व्यवस्था
- 150 पुलिस जवान रहेंगे तैनात
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: ग्वालियर में मंगलवार को आंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) के अवसर पर फूलबाग पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक (Gwalior Traffic Diversions) तैयारियां की हैं।
ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था
भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। पड़ाव से आने वाले वाहन लक्ष्मीबाई स्टेच्यू, मानस भवन, लाल बाल पाल मार्ग, हाथी गेट होते हुए नदीगेट जा सकेंगे। नया पड़ाव पुल से आने वाले वाहन सोफा गैलरी, एलआईसी तिराहा, मोतीमहल और बैजाताल के रास्ते नदीगेट पहुंचेंगे।
शिंदे की छावनी से आने वाले वाहन नौगजा रोड, मार्कंडेश्वर मंदिर के पीछे से फूलबाग और रेलवे क्रॉसिंग होते हुए लक्ष्मीबाई स्टेच्यू की ओर बढ़ेंगे। वहीं एजी पुल से एलआईसी तिराहा की ओर आने वाले वाहनों को जरूरत पड़ने पर राजमाता चौराहा डायवर्ट किया जाएगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए करीब 150 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक प्वाइंट भी बनाए जाएंगे ताकि यातायात सुचारू बना रहे।
सोशल मीडिया पर भी नजर
हाई कोर्ट में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर पहले से चल रहे तनाव को देखते हुए पुलिस इंटरनेट मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखेगी। साइबर सेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो भड़काऊ पोस्ट और वीडियो को चिन्हित कर हटाने के साथ आवश्यक कार्रवाई करेगी।