
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां 11 वर्ष की मासूम के साथ उसके ताऊ ने दुष्कर्म कर दिया। हैवानियत करने वाले उस आरोपित ने मासूम को 13 मई के दिन पहले अकेला पाकर जबरन कमरे में खींचा और फिर उसके मुंह में रुमाल ठूंस और हाथ-पैर बांध कर दरिंदगी कर दी।
बता दें कि पीड़िता अपने नाना-नानी के पास रहती थी और हाल ही में अपनी मां के पास आई थी। पहले तो इस मामले को दबाने की कोशिश की गई लेकिन बीते सोमवार को जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई, जहां जांच के बाद अंदरूनी चोट की आशंका सामने आई। इसके बाद पूरा मामला खुला और पीड़िता की मां ने थाने में जाकर जेठ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि 11 वर्षीय वह पीड़िता 6वीं कक्षा की छात्रा है और अपने बचपन से वह अपने नाना-नानी के पास ही रहती है। 11 मई को वह अपने छोटे भाई का जन्मदिन मनाने के लिए माता-पिता के घर आई थी और जन्मदिन के बाद फिर कुछ दिन वहीं रुक गई।
यह भी पढ़ें- सिंहस्थ-2028 को लेकर ओंकारेश्वर में बड़ा एक्शन, शासकीय जमीन पर चला पीला पंजा, ब्रह्मपुरी में बुलडोजर से हटाए अतिक्रमण
शिकायत में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि 13 मई की रात लगभग आठ बजे उस क्षेत्र में लाइट कट जाने से अंधेरा हो गया। गर्मी ज्यादा थी तो परिवार के बाकी लोग घर के बाहर बैठे थे, तभी मां ने बेटी को अंदर सो रहे छोटे भाई को जगाकर लाने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद पीड़िता का भाई तो बाहर आ गया, लेकिन पीड़िता वापस नहीं आई। मासूम को उसके सगे ताऊ ने रास्ते में जबरन पकड़ लिया, खींच के कमरे में ले गया।
पीड़िता शोर न करे इसके लिए आरोपित ने उसके मुंह में रूमाल ठूंस कर बंद कर दिया। हलचल न करे इसके लिए हाथ-पांव भी रस्सी से बांध दिए। इसके बाद आरोपित ने मासूम से दुष्कर्म कर दिया और डरा-धमका कर छोड़ दिया। रोते-रोते पीड़िता ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। पहले तो बदनामी और ससुराल पक्ष के दबाव में लगभग 12 दिन तक मामला दबा रहा लेकिन अंत में पीड़िता की मां ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया।