• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

तिघरा डेम और तलैया में डूबे दो युवकों के शव मिले, SDRF ने चलाया सर्च अभियान

Gwalior Drowning Incident: जिला प्रशासन ने दोनों मृतकों के स्वजन को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 10:09:56 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 10:10:33 AM (IST)
तिघरा डेम और तलैया में डूबे दो युवकों के शव मिले, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
तिघरा डेम में डूबे शरद का फाइल फोटो।

HighLights

  1. तिघरा में 19 घंटे बाद मिला शरद का शव
  2. तीन दिन की तलाश के बाद पंकज का शव बरामद
  3. पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। तिघरा जलाशय और गोल पहाड़िया के पास स्थित मेहराब साहब की तलैया में डूबे दो युवकों के शव शनिवार को बरामद कर लिए गए। दोनों घटनाओं में एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमों ने लगातार सर्चिंग अभियान चलाया। शवों को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया।

जिला प्रशासन ने दोनों मृतकों के स्वजन को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी छह-चार) के प्रविधानों के तहत आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

तिघरा में 19 घंटे बाद मिला युवक का शव

तिघरा जलाशय में सात अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे नहाते समय हाफिज शरद खान पानी में डूब गया था। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। टीम ने रात करीब आठ बजे तक जलाशय में सर्चिंग की, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।


शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया। लगातार करीब चार घंटे की तलाश के बाद सुबह लगभग 10:30 बजे शरद का शव बरामद कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

तलैया में तीन दिन बाद मिला पंकज का शव

दूसरी घटना में गोल पहाड़िया के समीप स्थित मेहराब साहब की तलैया में 6 अगस्त को नहाते समय 24 वर्षीय पंकज सूर्यवंशी डूब गया था। घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे बचाव दल को पंकज का शव तलैया से मिल गया। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके पिता रामअवतार को सौंप दिया गया।

दोनों परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

जिला प्रशासन ने दोनों मामलों में मृतकों के वारिसों को आरबीसी छह-चार के प्रविधानों के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने जलाशयों और अन्य जलस्रोतों में नहाते समय नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।