• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

फिल्म के नाम पर कारोबारी से 12.9 लाख रुपये की ठगी, मुंबई के निदेशक पर कोर्ट के आदेश पर FIR

ग्वालियर के कारोबारी से भोजपुरी फिल्म निर्माण के नाम पर मुंबई के फिल्म निदेशक ने 12.9 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर झांसी रोड थाना पुलिस ने एफआईआ...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 08:00:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 08:00:16 PM (IST)
फिल्म के नाम पर कारोबारी से 12.9 लाख रुपये की ठगी, मुंबई के निदेशक पर कोर्ट के आदेश पर FIR
फिल्म के नाम पर कारोबारी से ठगी। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. भोजपुरी फिल्म बनाने का झांसा देकर 12.9 लाख रुपये ठगे।
  2. कोरोना के बाद भी फिल्म निर्माण शुरू नहीं किया गया।
  3. रुपये मांगने पर कारोबारी को कथित रूप से बदनाम किया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के कारोबारी से भोजपुरी फिल्म बनाने के नाम पर मुंबई के फिल्म निदेशक ने 12.9 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर झांसी रोड थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। कई बार फरियादी ने थाने के चक्कर लगाए लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं की गई। फिर कोर्ट में परिवाद लगाया।

भोजपुरी फिल्म बनाने का दिया था आफर

  • झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत विजया नगर एक्सटेंशन निवासी ओमप्रकाश कुकरेजा कारोबारी हैं। 2020 में उनकी मुलाकात मुंबई के बोरीवली वेस्ट स्थित अग्रता आर्ट्स फिल्म के मालिक मुरली लालवानी से मुलाकात हुई। मुरली लालवानी ने उन्हें रामबाबू-श्यामबाबू नाम की भोजपुरी फिल्म बनाने का ऑफर दिया।

  • मुरली ने कहा कि भोजपुरी फिल्म बनाने में कम खर्च आएगा और अच्छा मुनाफा होगा। इसके बाद 12.9 लाख रुपये ले लिए। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में करने का झांसा दिया और रकम ले ली।
  • रुपये वापस मांगने पर करने लगा बदनाम

    इस बीच कोरोना काल आ गया। जिसके चलते करीब ढाई साल तक फिल्म निर्माण का काम आगे नहीं बढ़ सका। 2023 में ओमप्रकाश ने मुरली से दोबारा फिल्म शुरू करने के लिए कहा। इस संबंध में 22 सितंबर 2023 को अनुबंध भी हुआ। अगस्त 2023 में शूटिंग का झांसा दिया। लेकिन शूटिंग नहीं की। जब ओमप्रकाश ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें बदनाम शुरू कर दिया। इस मामले में फरियादी द्वारा कोर्ट में परिवाद लगाया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

    यह भी पढ़ें- 90 लाख की ठगी, पेण्ड्रा और बिलासपुर के शातिर ठगों ने बाराद्वार के परिवार को फंसाया