MP के रेल यात्रियों को सुविधा, झांसी से निजामुद्दीन के बीच 9 मार्च तक चलेगी विशेष ट्रेन
ट्रेन क्रमांक 01823 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर दतिया-डबरा होते हुए शाम 5:20 बजे ग्वालियर आएगी। इसके बाद ट्रेन मुरैन ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 04 Mar 2026 06:34:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Mar 2026 06:36:17 PM (IST)
स्पेशल ट्रेन।HighLights
- इस विशेष गाड़ी का संचालन आज से नौ मार्च तक शुरू किया जाएगा।
- इस ट्रेन में दो एसएलआर कोच सहित कुल 20 आइसीएफ कोच होंगे।
- ट्रेन डबरा-दतिया होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। होली के त्योहार पर संभावित यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से निजामुद्दीन के मध्य अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन आज से नौ मार्च तक शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन में 18 साधारण व दो एसएलआर कोच सहित कुल 20 आइसीएफ कोच होंगे।
ट्रेन क्रमांक 01823 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर दतिया-डबरा होते हुए शाम 5:20 बजे ग्वालियर आएगी।
इसके बाद ट्रेन मुरैना, धौलपुर, आगरा, मथुरा, कोसीकलां पर ठहराव लेते हुए रात 11:25 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन क्रमांक 01824 हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 4:10 बजे रवाना होकर कोसीकलां, मथुरा, आगरा, धौलपुर व मुरैना स्टेशन पर ठहराव लेते हुए सुबह 11:30 बजे ग्वालियर आएगी। ट्रेन डबरा-दतिया होते हुए दोपहर 2:45 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी।