• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

रोज ₹300 कमाने का लालच पड़ा भारी! टेलीग्राम पर होटल रेटिंग का टास्क करते-करते युवक ने गंवाए लाखों रुपये

Gwalior Cyber Fraud: ग्वालियर शहर के पड़ाव स्थित न्यू साकेत नगर में रहने वाले युवक के साथ 1.97 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। युवक को टेलीग्राम एप के ज...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 09:28:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 09:28:25 PM (IST)
  • Join करें
रोज ₹300 कमाने का लालच पड़ा भारी! टेलीग्राम पर होटल रेटिंग का टास्क करते-करते युवक ने गंवाए लाखों रुपये
ग्वालियर के युवक से ₹1.97 लाख की साइबर ठगी। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. ग्वालियर के युवक से ₹1.97 लाख की साइबर ठगी
  2. 300 कमाने का लालच दे ठगे 1.97 लाख रुपये
  3. होटल रेटिंग के नाम पर ग्वालियर के युवक से धोखा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के पड़ाव स्थित न्यू साकेत नगर में रहने वाले युवक के साथ 1.97 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। युवक को टेलीग्राम एप के जरिये एफइ-124 नाम के ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद होटल रेटिंग का टास्क पूरा करने पर प्रतिदिन 300 रुपये तक घर बैठे कमाने का लालच दिया।

शुरुआती मुनाफे के बाद टास्क खरीदने का सिलसिला

शुरुआत में कुछ मुनाफा हुआ तो युवक टास्क खरीदता गया, इसे पूरा करता गया। आनलाइन तो मुनाफा दिख रहा था। उसने यह रकम अपने खाते में ट्रांसफर करना चाही तो नहीं हुई। फिर उसे ठगी का पता लगा। उसकी शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। अशोक पुत्र शिवदयाल दिनकर के पास टेलीग्राम एप पर अंजान नंबर से मैसेज आया। फिर एफ-124 नाम के ग्रुप में जोड़ लिया गया।


साधारण काम समझकर जमा करते गए पैसे

इसके बाद आनलाइन टास्क पूरा करने पर रुपये कमाने की पोस्ट डली हुई थी। एक टास्क उसने खरीदा, जिसमें जिन होटल को रेटिंग देनी थी। वह रेटिंग पूरी होने के बाद टास्क पूरा हो गया। खाते में 300 रुपये मुनाफे के साथ रकम वापस आ गई। अशोक को लगा कि बहुत ही साधारण काम है। वह घर बैठे रुपये कमा सकता है। इसके बाद उसने और रुपये जमा कर टास्क खरीदे, इन्हें पूरा करता गया।

मुनाफा निकालने के नाम पर मांगा टैक्स

आनलाइन 79 हजार रुपये का मुनाफा दिख रहा था। जब इसे निकालने का प्रयास किया तो मैसेज आया कि उसे 88 हजार रुपये और जमा करने होंगे। क्योंकि उसने अधिक रकम जीत ली है। यह लाखों में है। टैक्स देना होगा। उसने यह रुपये और जमा कर लिए। इस तरह उसने अलग-अलग बार में 1.97 लाख रुपये जमा किए। उससे दो लाख रुपये और मांगे गए तो ठगी का पता लगा।