• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों से रहें सावधान! झांसी मंडल ने युवाओं को दी आधिकारिक वेबसाइट जांचने की सलाह

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने युवाओं और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

By Priyank SharmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 05:58:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 05:58:27 PM (IST)
  • Join करें
फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों से रहें सावधान! झांसी मंडल ने युवाओं को दी आधिकारिक वेबसाइट जांचने की सलाह
फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों से रहें सावधान! (ये तस्वीर एआई से बनाई गई है)

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने युवाओं और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों से सतर्क रहने की सलाह दी है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि रेलवे में सभी भर्तियां केवल रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) के माध्यम से निर्धारित नियमों के तहत की जाती हैं।

सोशल मीडिया और वाट्सएप पर भ्रामक दावे

हाल ही में सोशल मीडिया और वाट्सएप पर बिना परीक्षा भर्ती, डायरेक्ट ज्वॉइनिंग और निश्चित चयन जैसे भ्रामक विज्ञापनों के जरिए युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी की कोशिश की जा रही है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि उसका ऐसे किसी विज्ञापन या निजी एजेंसी से कोई संबंध नहीं है। आउटसोर्स कर्मचारियों की व्यवस्था भी केवल पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से की जाती है।


आधिकारिक वेबसाइटों पर ही करें भरोसा और हेल्पलाइन पर दें सूचना

युवाओं से अपील की गई है कि भर्ती संबंधी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइटों से ही प्राप्त करें और नौकरी दिलाने के नाम पर किसी को धनराशि न दें। संदिग्ध मामलों की सूचना पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

यह भी पढ़ें- खराब तबीयत के बावजूद पहले ही प्रयास में CA बनी भोपाल की मान्या अग्रवाल, पिता से मिला मार्गदर्शन