• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मनचलों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 16 साल की किशोरी ने पिया एसिड, हालत गंभीर

Gwalior Minor Acid Case: दोनों आरोपी अक्सर किशोरी साथ छेड़छाड़ करते थे। छेड़छाड़ करते हुए फोटो भी खींच लिए थे।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 09:19:44 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 09:20:05 AM (IST)
मनचलों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 16 साल की किशोरी ने पिया एसिड, हालत गंभीर
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी
  2. बाथरूम में जाकर उठाया खौफनाक कदम
  3. अस्पताल में भर्ती, दो आरोपियों पर FIR

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजौली की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने मनचलों की प्रताड़ना से त्रस्त आकर एसिड पी लिया। किशोरी की हालत गंभीर है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसका बयान लिया, जिसमें उसने दो मनचलों की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाने की बात कही। पुलिस ने दोनों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

निरबोध-कोमेश कई दिनों कर रहे थे परेशान

बिजौली स्थित ग्राम केशवपुर में रहने वाली किशोरी को गांव में ही रहने वाला निरबोध पुत्र ईश्वरी कुशवाह और कोमेश पुत्र राजेश कुशवाह कई दिनों से उसे परेशान कर रहे थे। यह दोनों अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। छेड़छाड़ करते हुए फोटो भी खींच लिए थे।

इन फोटो को इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर छेड़छाड़ करते रहे। किशोरी ने इनकी प्रताड़ना से त्रस्त आकर अपने घर पर बाथरूम में एसिड पी लिया। उसकी तबियत बिगड़ी। इसके बाद उसे गंभीर हालत में स्वजन ग्वालियर लेकर आए। यहां उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।