सगाई के बाद मंगेतर ने किया दुष्कर्म: घुमाने के बहाने ले गया होटल, फिर शादी से मुकरा और लगाए गलत आरोप
Gwalior Crime News: शादी से इंकार करने पर जब युवती के स्वजन ने समझाने का प्रयास किया तो चरित्र को लेकर अनर्गल बातें की। इसके बाद यह लोग थाने पहुंचे और...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 12:34:01 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 12:34:34 PM (IST)
HighLights
- घर में अकेला पाकर और होटल ले जाकर किया दुष्कर्म
- शादी से इंकार कर युवती के चरित्र पर उठाए सवाल
- पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर इंदरगंज थाने में FIR दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। इंदरगंज क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय युवती के साथ उसके मंगेतर ने ही दुष्कर्म किया। वह उसे घुमाने के बहाने होटल ले गया। फिर दुष्कर्म किया और इसके बाद शादी से भी इंकार कर दिया। युवती के चरित्र को लेकर ही अनर्गल बातें शुरू कर दी। युवती के स्वजन ने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
इंदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेंडेवाली सड़क इलाके में रहने वाली युवती की शादी माहिन खान से तय हुई थी। दोनों की सगाई हो गई थी और फोन पर बातचीत होने लगी। 20 जुलाई को युवती घर पर अकेली थी। तभी उसका मंगेतर घर पहुंच गया। यहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसे अलग-अलग होटल, रेस्त्रां में घुमाया। पड़ाव स्थित होटल में दुष्कर्म करने के बाद घर भेज दिया। फिर उसने युवती का फोन उठाना बंद कर दी। अपने स्वजनों से कहा कि अब उसे शादी नहीं करनी। शादी से इंकार करने पर जब युवती के स्वजन ने समझाने का प्रयास किया तो चरित्र को लेकर अनर्गल बातें की। इसके बाद यह लोग थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।