
नईदुनिया प्रतिनिधि, भितरवार। बीते रोज 6 मई बुधवार को नगर के वार्ड क्रमांक 10 बड़ा बाग रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में देर रात्रि दूल्हा दुल्हन के स्टेज प्रोग्राम के दौरान दूल्हा दुल्हन द्वारा संयुक्त रूप से हर्ष फायर करने का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर आया है जो की जमकर बहू प्रसारित हो रहा है।
तो वही मैरिज गार्डनो में शासन द्वारा निर्धारित किए गए नियमों का पालन करने एवं अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
खुशी में उठाई 12 नंबर बंदूक से ठोके फायर
बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम बड़ा बाग रोड स्थित राधा रानी मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह का आयोजन चल रहा था इसी आयोजित शादी समारोह के कार्यक्रम के बीच दूल्हा दुल्हन की वरमाला स्टेज कार्यक्रम के दौरान दूल्हा बना युवक अपनी खुशी को नहीं रोक सका और उसने 12 नंबर बंदूक उठाकर हर्ष फायर कर डाले।
इस दौरान दूल्हा बना युवक अपने साथ खड़ी दुल्हनिया का भी हाथ बंदूक से लगवा कर हर्ष फायर करता हुआ वीडियो में दिखाई दे रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर बहु प्रसारित हो रहा है। वही सोशल मीडिया पर बहू प्रसारित हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस प्रशासन वीडियो की जांच करने में जुट गई है।
वही देखा जाए तो शादी समारोह सहित अन्य होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में किसी प्रकार का अस्त्र और शास्त्र ले जाना प्रतिबंधित है क्योंकि अक्सर आयोजनों में हर्ष फायर किए जाने के दौरान कई अनहोनी घटनाएं घटित हो चुकी है उसके बावजूद कैसे आयोजनों में अस्त्र और शास्त्र ले जाने के प्रतिबंध का पालन करने में शासन प्रशासन और पुलिस प्रशासन ना काम बना हुआ है।
थाना प्रभारी बोले-
सोशल मीडिया के माध्यम से विवाह समारोह में स्टेज प्रोग्राम के दौरान दूल्हे के द्वारा हर्ष फायर करने का मामला संज्ञान में आया है, सब इंस्पेक्टर जांच कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही पहचान कर कार्यवाही की जाएगी। - सुधीर सिंह कुशवाह निरीक्षक व थाना प्रभारी पुलिस थाना भितरवार