• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर शहर में कम ग्रामीण क्षेत्रों में बरसा ज्यादा पानी, आगामी दो दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार

Gwalior Weather Update: ग्वालियर शहर में 9.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश होगी, 10 और 11 जुलाई को भारी बारिश...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 10:55:37 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 11:05:19 AM (IST)
ग्वालियर शहर में कम ग्रामीण क्षेत्रों में बरसा ज्यादा पानी, आगामी दो दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार
दिनभर ग्वालियर शहर के आसमान पर बादल छाए रहे।

HighLights

  1. ग्वालियर सहित भितरवार, चीनोर, डबरा और घाटीगांव में बारिश जारी है
  2. बारिश से उमस से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया है
  3. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर व अंचल में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है। शुक्रवार को भी ग्वालियर शहर सहित भितरवार, चीनोर, डबरा व घाटीगांव क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी है। ग्वालियर शहर में 9.5 मिमी बारिश हुई। सुबह से लेकर दोपहर तक कभी तेज तो कभी मध्यम या रिमझिम बारिश होती रही। जिससे शहर सहित अंचल में मौसम सुहाना बना रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मानसून ट्रफ इस समय फिरोजपुर, रोहतक, शाहजहांपुर, लखनऊ, डेहरी, जमशेदपुर और कांटाई होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत देश के कुछ हिस्सों के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण जारी है।


इन मौसमी प्रणालियों के कारण ग्वालिर चंबल में भी बारिश की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। आगामी दो दिन तक अंचल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन 10 व 11 जुलाई को ग्वालियर चंबल में भारी बारिश के आसार हैं।

शहर का मौसम हुआ सुहाना

शुक्रवार सुबह शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत रही और मौसम सुहावना हो गया। शहर में अधिकतम तापमान के 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप नहीं निकली और दोपहर बाद रिमझिम बारिश भी बंद हो गई। इस वजह से लोग पार्कों व शहर में घूमने वाली जगहों पर नजर आए।

आगामी चार दिन में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार व रविवार को शहर सहित अंचल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही हवा की गति भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा से बहेगी। लेकिन 10 व 11 जुलाई को अंचल में एक बार फिर भारी बारिश के आसार हैं।

naidunia_image

सड़कों से निकल नहीं पा रहा पानी, हो रहे गड्ढे

शहर में बारिश लगातार हो रही है। इस वजह से सड़कों सहित बस्तियों में पानी भरा हुआ है। सड़कों पर बारिश का पानी होने से गड्ढे हो रहे हैं। जिनकी वजह से शहर की सड़कों पर दुपहिया और चार पाहिया वाहनों के लिए मुश्किल खड़ी हो रही हैं। निगम ने जहां-जहां बारिश से पहले पेचवर्क कराया था, वो पेचवर्क बारिश के साथ बह गया है और सड़कों के जख्म बाहर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें- MP Weather 8th August: ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी