• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

'ये नकली घी तो नहीं...' ग्वालियर-डबरा में सिर्फ सैंपल नहीं लिए, जब्त कर लिए 306 किलो के पैकेट

ग्वालियर-डबरा में खाद्य विभाग ने मिलावटी घी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सिर्फ सैंपल नहीं, 306 किलो से ज्यादा संदिग्ध घी जब्त किया गया।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 10:31:53 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 10:40:35 AM (IST)
'ये नकली घी तो नहीं...' ग्वालियर-डबरा में सिर्फ सैंपल नहीं लिए, जब्त कर लिए 306 किलो के पैकेट
घी के सैंपल लेने की कार्रवाई करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।

HighLights

  1. खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिलावट रोकने के लिए अभियान तेज किया
  2. निर्माता, स्टाकिस्ट, डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर पूरी सप्लाई चेन की जांच शुरू हो गई
  3. घी अमानक या मिलावटी पाया गया तो सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मिलावट पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने ग्वालियर जिले में अभियान तेज कर दिया है। दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच के दौरान विभाग ने ग्वालियर और डबरा में कार्रवाई करते हुए तीन लाख रुपये से अधिक कीमत का संदिग्ध घी जब्त किया है।

जब्त किए गए घी के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले सदर बाजार, मुरार स्थित जैन घी एवं किराना स्टोर का निरीक्षण किया।


यहां धौलपुर फ्रेश देसी घी का लगभग 120 किलोग्राम स्टाक मिला। गुणवत्ता संदिग्ध होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरीश राजौरिया ने घी का नमूना लेकर शेष स्टाक नियमानुसार जब्त कर लिया। जब्त घी की अनुमानित कीमत एक लाख दो हजार 200 रुपये बताई गई है। इसके बाद टीम ने सुभाषगंज, डबरा स्थित मित्तल ट्रेडर्स पर कार्रवाई की।

यहां गोवर्धन प्योर गाय घी का करीब 56 लीटर स्टाक, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार 360 रुपये थी, संदिग्ध पाए जाने पर उसका नमूना लेकर शेष स्टाक जब्त कर लिया गया। इसी क्रम में जोधपुर मिष्ठान भंडार, सुभाषगंज डबरा का निरीक्षण किया गया। यहां वास्तु घी का नमूना लेकर लगभग 75 किलोग्राम घी, जिसकी अनुमानित कीमत 52 हजार 495 रुपये है, नियमानुसार जब्त किया गया।

दाल बाजार से गोवर्धन प्योर घी जब्त

खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम ने दाल बाजार स्थित मयंद ट्रेडर्स पर भी कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी लखनलाल ने यहां गोवर्धन प्योर गाय घी का नमूना लेकर शेष 55 किलोग्राम (68 पैकेट) घी को जब्त कर लिया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी विधिक नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पूरी सप्लाई चेन की जांच शुरू

डॉ. मेघ सिंह सागर अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि इस मामले में केवल खुदरा विक्रेताओं तक जांच सीमित नहीं रखी है। निर्माता, स्टाकिस्ट, डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर सहित पूरी सप्लाई चेन की जांच शुरू कर दी गई है। यदि जांच में घी अमानक या मिलावटी पाया जाता है, तो संबंधित सभी पक्षों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर में गोवर्धन और गोपी श्री ब्रांड के 1.5 करोड़ का घी सील, 20 सैंपल जांच के लिए भेजे, 10 दिन में 12 ब्रांड के सैंपल फेल