ग्वालियर में शनिवार को चार घंटे की बिजली कटौती, इन कॉलोनियों की सप्लाई रहेगी बंद
ग्वालियर में विद्युत रखरखाव कार्य के कारण शुक्रवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक उत्तर और केंद्रीय संभाग के कई आवासीय व औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 07:37:59 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 07:37:59 PM (IST)
ग्वालियर में शनिवार को चार घंटे की बिजली कटौती। (फाइल फोटो)HighLights
- सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
- उत्तर संभाग की कई कॉलोनियां बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगी।
- केंद्रीय संभाग के औद्योगिक क्षेत्रों में भी सप्लाई बाधित रहेगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नगर संभाग उत्तर और नगर संभाग केंद्रीय क्षेत्र में आज विद्युत रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कई आवासीय कालोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली नहीं रहेगी।
इन इलाकों में होगी बिजली कटौती
- नगर संभाग उत्तर के अमरकंटक, लोहामंडी, श्रुति इन्क्लेव और सेवानगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे अमरकंटक एन्क्लेव, तेज सिंह काम्प्लेक्स, ख्वाजा खानून की दरगाह, गायत्री नगर, कांति नगर, सेवानगर पार्क, मां विहार कालोनी।
- कोटा वाला मोहल्ला, हजरत जी की कोठी, रेती फाटक, कुरैशी मोहल्ला, लवकुश विहार, न्यू तुलसी विहार, श्रुति इन्क्लेव, द्वारिकापुरी, विकास नगर, डॉ.रस्तोगी के आसपास का क्षेत्र, सेवानगर, फूलबाग चौराहा, खेड़ापति रोड, रवि नगर।
- खेड़ापति कालोनी, तुलसी विहार कॉलोनी और मरीमाता क्षेत्र के साथ फोर्ट फीडर क्षेत्र के उपभोक्ता भी प्रभावित रहेंगे। वहीं नगर संभाग केंद्रीय के औद्योगिक क्षेत्र में भी निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। चिरवाई सब स्टेशन से निकलने वाले सभी फीडरों की सप्लाई प्रभावित रहने से संबंधित औद्योगिक और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली नहीं रहेगी।