• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में बुलेट की आवाज से परेशान हार्ट पेशेंट ने टोका, तो बुरी तरह पीटा, पत्नी-बेटे पर भी साइलेंसर से हमला

ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में बुलेट सवार युवकों ने शोर का विरोध करने पर दिल के मरीज, उनकी पत्नी और बेटे से मारपीट की। आरोपियों ने पथराव और तोड़फोड़ भी...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 09:11:13 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 09:23:29 AM (IST)
  • Join करें
ग्वालियर में बुलेट की आवाज से परेशान हार्ट पेशेंट ने टोका, तो बुरी तरह पीटा, पत्नी-बेटे पर भी साइलेंसर से हमला
बुलट सवार सिरफिरे युवकों का उत्पात। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. बुलेट सवारों ने रात में जमकर उत्पात मचाया।
  2. दिल के मरीज ने शोर का विरोध किया।
  3. विरोध पर पति, पत्नी और बेटे को पीटा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के हजीरा इलाके में बुलेट सवार सिरफिरे युवकों ने रात को जमकर उत्पात मचाया। रात करीब 11 बजे यह युवक बुलेट के साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकालकर बार-बार गुजर रहे थे।

यहां रहने वाले एक पुरुष ने टोका कि वह दिल के मरीज हैं। उसके बाद उन पर सिरफिरे युवकों ने हमला ही कर दिया। उनकी पत्नी और बेटा बचाने आए तो इन्हें भी नहीं छोड़ा। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

पत्नी की आंख पर मारा पत्थर

  • हजीरा स्थित दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले शिव सिंह भदौरिया दिल के मरीज हैं। उन्हें अधिक शोर होने पर तकलीफ होने लगती है। उनके घर के बाहर से बुलेट व इसके साथ तीन से चार अन्य बुलेट सवार बार-बार गुजर रहे थे। बुलेट से गोली जैसी आवाज निकाल रहे थे।

  • शिव सिंह को दिक्कत होने लगी, तो वह बाहर गए। इन्हें रोककर अपनी तकलीफ बताई। युवक हंसने लगे और उन्हें धक्का देना शुरू कर दिया। वह घर जाने लगे तो लात मारकर नीचे गिरा दिया। वह बचाने की गुहार लगाने लगे। इसी दौरान उनकी पत्नी साधना आ गई। साधना ने रोका तो उनकी आंख में पत्थर मार दिया। बेटे अमित भदौरिया को भी पीटा।
  • बेटे पर साइलेंसर निकालकर किया हमला

    अमित पर तो बुलेट का साइलेंसर ही निकालकर हमला करना शुरू कर दिया। उसके सिर में चोट आई है। मोहल्ले के लोग इन्हें बचाने आए। मोहल्ले के लोगों ने घेरा तो बुलेट छोड़कर भाग गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। हमलावारों की तलाश चल रही है।

    naidunia_image

    कार पर पथराव, आसपास के कैमरों को ताेड़ने लगे

    आरोपी टोकने से इतने बौखला गए कि बोलने लगे कि उनका रिश्तेदार विधायक है। उनका कोई कुछ नहीं कर पाएगा। इसके बाद अर्टिगा कार पर पथराव किया। इतना ही नहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी तोड़फोड़ शुरू कर दी।

    ये भी पढ़ें- ग्वालियर में पेट्रोल पंप पर टॉयलेट करना गया, तो मालिक के दोनों कुत्तों ने चबा डाली जांघ, शिकायत करने पर कर्मचारियों ने भी पीटा

    आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

    दुर्गा कालोनी में पूरे परिवार को पीटने का मामला सामने आया है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। एफआइआर दर्ज कर ली है। जितेंद्र सिंह तोमर, थाना प्रभारी, हजीरा