• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर जिले में 'जन-विश्वास' जीतने निकले 60 अफसर, 114 संस्थाएं देखीं; पहले दिन 150 समस्याएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हुए अभियान के पहले दिन ग्वालियर जिला प्रशासन की टीम मैदान में उतरी।

By Varun SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 12:15:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 12:21:11 PM (IST)
ग्वालियर जिले में 'जन-विश्वास' जीतने निकले 60 अफसर, 114 संस्थाएं देखीं; पहले दिन 150 समस्याएं
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में जनता की समस्याएं सुनते अधिकारी।

HighLights

  1. मौके पर ही कई शिकायतों का निराकरण किया गया
  2. आवेदनों को सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया गया
  3. शिविर के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार की पहल पर शुक्रवार को जिला सरकार गांव-गांव जनता का विश्वास जीतने मैदान में उतरी। जिला स्तर से 60 अधिकारी निकले और इन अधिकारियों ने विकासखंड घाटीगांव के विभिन्न गांवों में पहुंचकर 114 शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय जन-समुदाय से संवाद कर उनकी अपेक्षाओं, समस्याओं व चुनौतियों को जाना और निराकरण का भरोसा दिलाया।

इसके बाद सभी अधिकारी घाटीगांव पहुंचे और यहां आयोजित जिला स्तरीय शिविर के माध्यम से जन समस्याओं का निराकरण किया। यह मौका था 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के शुभारंभ दिवस का। इस अभियान के तहत घाटीगांव के यह जन-विश्वास शिविर लगाया गया था।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित कर समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू हुआ है।

जन विश्वास अभियान: दरवाजे पर अफसर-मौके पर शिविर

1 - मेडिकल बोर्ड मौके पर बैठा

जन-विश्वास शिविर के साथ-साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर विशेष रूप से मेडीकल बोर्ड भी बिठाया गया था। मेडीकल बोर्ड की अनुशंसा के आधार पर दिव्यांगजनों के मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाए गए। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर सफलतापूर्वक अपने-अपने उद्यम चला रहे घाटीगांव क्षेत्र के उद्यमियों ने इस अवसर पर अपनी सफलता के प्रेरणादायी अनुभव साझा किए। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित किए।

2 - मौके पर शिविर- 150 समस्याएं

विकासखंड मुख्यालय घाटीगांव में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत आयोजित हुए जिले के पहले जिला स्तरीय शिविर में लगभग 150 लोगों द्वारा आवेदन देकर अपनी समस्यायें दर्ज कराई गईं। विधायक मोहन सिंह राठौर, जनपद पंचायत की अध्यक्ष वर्षा रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया, डीएफओ मुकेश पटेल एवं एसडीएम वंदना जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया। सभी आवेदनों को सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया गया है, जिससे उनके निराकरण की नियमित समीक्षा हो सके।

3 - पुलिस ने किया 47 समस्याओं का निराकरण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस द्वारा घाटीगांव क्षेत्र में लंबित सीएम हैल्पलाइन की 50 में से 47 शिकायतों का निराकरण 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के तहत कराया है। शिविर स्थल पर सभी विभागों के अलग-अलग काउण्टर बनाए गए थे। साथ ही लोगों की शिकायतें दर्ज करने के लिये अलग से एक विशेष काउंटर भी लगाया गया था।

4 - निरीक्षण : बच्चे ने सुनाया पहाड़ा-बेटी ने लिखा अंग्रेजी में नाम

पहले दिन शिविर से पहले जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने ग्राम मुंशी का चक व मंडन का पुरा के प्राथमिक विद्यालयों एवं मंडन के पुरा के आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सुखद पहलू रहा कि चौथी कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति समुदाय के एक बच्चे ने 13 का पहाड़ा व एबीसीडी सुना दी। इसी तरह 5वीं कक्षा में अध्ययनरत सहरिया जनजाति की बालिका ने श्यामपट पर अंग्रेजी में अपना नाम लिख दिया।

5 - मिले उपकरण

घाटीगांव में आयोजित हुए जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर वयोश्री योजनाओं के तहत एक दर्जन से अधिक बुजुर्गों को व्हीलचेयर सहित अन्य सहायता उपकरण सौंपे। इसी तरह 9वी कक्षा में पहुंचे सात बच्चों को सरकार की ओर से साइकिल उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में इसके अलावा उद्योग विभाग की योजनाओं के तहत युवा उद्यमियों को उद्यम क्रांति योजना के तहत औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिये सहायता राशि के चैक एवं वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन सहित सरकार की अन्य योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए।

लोगों ने की बकरियां उपलब्ध कराने की मांग

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने शुक्रवार को शिविर से पहले चैत की जन-मन कॉलोनी का जायजा लिया। साथ ही सहरिया परिवारों के लोगों से संवाद भी किया। सहरिया जनजाति के कुछ लोगों ने सरकार की योजनाओं के तहत बकरियां उपलब्ध कराने की मांग रखी। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि आप अब अपने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ने भेजें। शेड सहित बकरियां व अन्य सुविधायें सरकार उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में जन संवाद में अधिकारियों से बोले ग्रामीण- साहब 100 रुपये का बिजली बिल सीधे 10 हजार आ गया