• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में कोचिंग से लौट रही छात्रा का मोबाइल छीना, तो झपटमार को दौड़कर पकड़ा; फिर बीच सड़क सिखाया सबक

Gwalior Mobile Snatcher: ग्वालियर में कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं ने मोबाइल झपटमार को दौड़ाकर पकड़ लिया।

By amit mishraEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 11:21:22 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 11:35:24 AM (IST)
ग्वालियर में कोचिंग से लौट रही छात्रा का मोबाइल छीना, तो झपटमार को दौड़कर पकड़ा; फिर बीच सड़क सिखाया सबक
मोबाइल छीनने वाले को छात्रा ने दौड़कर पकड़ा।

HighLights

  1. फूलबाग चौराहे पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
  2. झपटमार माफी मांगता रहा, छात्राओं ने बीच सड़क पर ही सिखाया सबक
  3. सोशल मीडिया पर लोग छात्राओं की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर के फूलबाग इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दो छात्राओं ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से एक मोबाइल झपटमार के पसीने छुड़ा दिए। झपटमार छात्रा का फोन छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन छात्राओं ने उसे न सिर्फ दौड़ाकर पकड़ा, बल्कि बीच चौराहे पर ही उसकी जमकर क्लास लगा दी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, दो छात्राएं अपनी कोचिंग क्लास खत्म करके घर लौट रही थीं। जैसे ही वे फूलबाग चौराहे के पास पहुंचीं, तभी एक शातिर युवक चुपके से उनके पास आया और एक छात्रा के हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। झपटमार ने सोचा था कि लड़कियां डर जाएंगी या रोने लगेंगी, लेकिन उसका यह अंदाजा पूरी तरह गलत साबित हुआ।


बिना समय गंवाए हिम्मत दिखाई

मोबाइल छिनते ही दोनों छात्राओं ने बिना एक पल गंवाए हिम्मत दिखाई और आरोपी युवक के पीछे दौड़ लगा दी। कुछ ही दूरी पर छात्राओं ने उसे दबोच लिया। इसके बाद जो हुआ, उसकी उम्मीद आरोपी ने सपने में भी नहीं की होगी।

छात्राओं ने उसे वहीं पकड़कर जमकर थप्पड़ बरसाए और खरी-खोटी सुनाई। खुद को घिरता और पिटता देख झपटमार के होश उड़ गए। वह बीच सड़क पर हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा और दया की भीख मांगने लगा, लेकिन छात्राओं ने उसे जमकर सबक सिखाया।

इस पूरी घटना का वीडियो किसी प्रत्यक्षदर्शी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इन छात्राओं की बहादुरी की खूब सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बदमाशों को ऐसा ही कड़ा सबक सिखाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- UPI Alert: मोबाइल चोरी कर यूपीआई से रकम ट्रांसफर करने वालों का गिरोह सक्रिय, सामने आई पूरी साजिश