ग्वालियर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 घंटे में 23 वाहनों से उतारे अवैध हूटर और बत्तियां
ग्वालियर शहर की सड़कों पर खुले में ऐसे वाहन चालक हूटर और बत्ती लगाकर घूमते हैं। जिन्हें पात्रता नहीं हैं। सड़कों पर यह रौब दिखाते हैं।
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 11:04:12 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 11:05:03 AM (IST)
अभियान चलाकर अवैध हूटर लगाने वालों पर कार्रवाई करती पुलिस। सौजन्य: पुलिसHighLights
- बिना पात्रता रौब जमाने वालों पर कार्रवाई
- गाड़ियों से उतारीं काली फिल्में, वसूला जुर्माना
- आबकारी विभाग ने जब्त की अवैध शराब
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बगैर पात्रता के अपनी गाड़ियों पर हूटर और लाल-पीली बत्ती लगाकर चलने वाले हवाबाजों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को कड़ी कार्रवाई की। शाम सात से रात 10 बजे तक चेकिंग चली। जिसमें 23 वाहनों से हूटर और बत्ती उतारी गई।
शहर की सड़कों पर खुले में ऐसे वाहन चालक हूटर और बत्ती लगाकर घूमते हैं। जिन्हें पात्रता नहीं हैं। सड़कों पर यह रौब दिखाते हैं। इसके चलते एएसपी सुजावल जग्गा ने ट्रैफिक थाना प्रभारी धनंजय शर्मा, केपी तोमर और अभिषेक रघुवंशी को टास्क दिया। शाम सात बजे से रात 10 बजे तक चेकिंग की गई।
इस दौरान हूटरबाजों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई। इनके 23 चालान बनाये गए। इसके अलावा काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। इनसे जुर्माना वसूला गया। इसके बाद ही छोड़ा गया।
69 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त
आबकारी विभाग ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 69 लीटर हाथ भट्टी शराब और 3200 किलो गुड़ लहान बरामद किया। जब्त शराब और नष्ट किए गए गुड़ लहान की अनुमानित कीमत तीन लाख 38 हजार 150 रुपये है। आबकारी टीम ने वृत्त क्रमांक-चार के अंतर्गत मोहनपुर स्थित कंजर डेरे में दबिश दी।
अभियान के दौरान शीला कंजर से 10 पाव देशी शराब प्लेन बरामद होने पर धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वृत्त आंतरिक क्षेत्र के कंजर डेरे से 10 लीटर हाथभट्टी शराब और एक अन्य मकान से तीन लीटर हाथभट्टी शराब बरामद हुई। दोनों मामलों में न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किए गए।