• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

Gwalior weather update: इस हफ्ते होगी झमाझम बारिश; तापमान गिरने से उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

Gwalior Weather Forecast: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह मौसमी सिस्टम धीरे-धीरे प्रदेश की ओर बढ़ेगा। दो से चार अगस्त के बीच शहर और ग्रामीण इलाकों में...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 10:32:10 AM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 10:32:46 AM (IST)
Gwalior weather update: इस हफ्ते होगी झमाझम बारिश; तापमान गिरने से उमस और गर्मी से मिलेगी राहत
तेज वर्षा के बीच निकलता ऑटो। नईदुनिया

HighLights

  1. इस सप्ताह मध्यम से भारी बारिश के आसार
  2. तापमान में 2 से 3 डिग्री की आई गिरावट
  3. आम या खास सबको पसीने वाली गर्मी से राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही शहर और आसपास के अंचल में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दो अगस्त से आठ अगस्त के बीच अंचल में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर जोर पकड़ सकती हैं। हफ्ते के मध्य में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ-साथ कुछ दिन तेज वर्षा के आसार जताए गए हैं।

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय

जुलाई के अंतिम दिनों में मानसून थोड़ा सुस्त रहने के बाद अब बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह मौसमी सिस्टम धीरे-धीरे प्रदेश की ओर बढ़ेगा। दो से चार अगस्त के बीच शहर और ग्रामीण इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है।


5 अगस्त के बाद भारी वर्षा का दौर

पांच से आठ अगस्त के बीच मानसून की ट्रफ लाइन ग्वालियर अंचल के करीब से होकर गुजरेगी। इसके प्रभाव से पांच अगस्त के बाद शहर में मध्यम से भारी वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से छिटपुट वर्षा और तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, जिससे शहरवासी उमस भरी गर्मी से परेशान थे।

इस सप्ताह में वर्षा की गतिविधियों के चलते अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को उमस और चिपचिपाहट वाले पसीने से राहत मिलने की उम्मीद है।

किस दिन कैसा रहेगा तापमान

  • 02 अगस्त: गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
  • 03 अगस्त: गरज-चमक व हल्की वर्षा हो सकती है।
  • 04 अगस्त: बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हो सकती है।
  • 05 अगस्त: कहीं-कहीं पानी की बौछारें आ सकती हैं और हल्की वर्षा हो सकती है।
  • 06 अगस्त: मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है।
  • 07 अगस्त: गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है।
  • 08 अगस्त: गरज चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।