• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

नशीला पानी पिलाकर युवती का किडनैप, ऑटो ड्राइवर और दोस्त ने किया गैंगरेप

Gwalior Gangrape Case: बेला की बावड़ी इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां वह बेहोशी की हालत में मिली। जब होश आया तब पुलिस के पास पहुंची।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 09:16:49 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 09:17:50 AM (IST)
नशीला पानी पिलाकर युवती का किडनैप, ऑटो ड्राइवर और दोस्त ने किया गैंगरेप
सोशल मीडिया

HighLights

  1. ग्वालियर में खौफनाक वारदात
  2. आरोपियों की तलाश में पुलिस
  3. निर्वस्त्र मिली युवती

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी की निवासी युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती के मुताबिक उसे सिटी सेंटर स्थित अल्कापुरी तिराहे से ऑटो चालक व उसका साथी अगवा कर ले गया।

आरोपियों की तलाश जारी

बेला की बावड़ी इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां वह बेहोशी की हालत में मिली। जब होश आया तब पुलिस के पास पहुंची। माधौगंज थाने में शून्य पर एफआईआर दर्ज की गई। केस डायरी यूनिवर्सिटी थाने में भेजी गई, जहां मूल एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


बाजार के लिए निकली थी युवती

युवती के मुताबिक वह घर से बाजार के लिए निकली थी। इसी दौरान सिंधिया नगर निवासी छोटू कुशवाह ऑटो लेकर आया। उसने जबरन युवती को ऑटो में बैठा लिया। पीछे कोमेश कुशवाह पहले से बैठा हुआ था। इन लोगों ने ऑटो में जबरन उसे पानी पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था।

पानी पीते ही वह बेहोश हो गई, इसके बाद उसे बेला की बावड़ी इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब उसकी आंख खुली तो वह निर्वस्त्र थी। इसके बाद उसने राहगीरों से मदद ली, फिर सबसे पहले गिरवाई पुलिस मौके पर पहुंची।