ग्वालियर में हॉर्न बजाने पर सनका इंजीनियर पड़ोसी... कार से मारी टक्कर, फिर सड़क पर गिरे युवक को कुचला
Gwalior Road Rage Incident: आरोपी नीकेश उर्फ निक्कू कुशवाह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसके बारे में लोगों ने पुलिस को बताया कि वह हर किसी से झगड़त...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 09:42:24 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 09:43:28 AM (IST)
HighLights
- कॉलोनी गेट पर गार्ड के लिए बजाया था हॉर्न
- गुस्से में इंजीनियर ने ऊपर चढ़ा दी कार
- युवक गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर इलाके में एक सिरफिरे कार चालक ने पड़ोसी की हत्या की कोशिश की है। महज हार्न बजाने पर सिरफिरे ने पड़ोसी को पहले टक्कर मारी। इसके बाद कार चढ़ा दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर ली है। उसे पकड़ भी लिया है।
अचलेश्वर एंक्लेव का मामला
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अचलेश्वर एंक्लेव में रहने वाले सुरेंद्र धाकरे और निक्कू कुशवाह पड़ोसी हैं। रात करीब 12 बजे वह मानपुर फेस-एक स्थित दफ्तर से अपनी एमजी हेक्टर कार एमपी80 जीयू 1092 से घर पहुंचे। कॉलोनी के गेटपर पहुंचे थे। तभी सुरक्षा गार्ड की नींद लग गई।
उन्होंने हार्न बजाया, जिससे गार्ड की नींद खुल जाए। गार्ड नहीं जागा, लेकिन तभी पड़ोस में रहने वाला नीकेश कुशवाह उर्फ निक्की कुशवाह अपनी टाटा नेक्सान एमपी07 जेडएक्स 6243 लेकर पहुंचा। उसने पीछे से हार्न बजाने पर टक्कर मार दी। जब सुरेंद्र अपनी कार से बाहर निकले तो उसने कार से उनमें टक्कर मारी और इसके बाद जब वह गिर पड़े तो कार चढ़ा दी। उनके शरीर में गंभीर चोट आई हैं। उन्हें स्वजन अस्पताल लेकर भागे।
आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, लोग बोले- हर किसी से झगड़ता है
आरोपी नीकेश उर्फ निक्कू कुशवाह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसके बारे में लोगों ने पुलिस को बताया कि वह हर किसी से झगड़ता है। तेज रफ्तार में गाड़ी निकालता है।
सिरफिरे युवक ने पड़ोसी को पहले टक्कर मारी, फिर कार चढ़ा दी। हार्न बजाने पर गुस्से में उसने ऐसा किया। एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। -आलोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी, बहोड़ापुर।