जीवाजी यूनिवर्सिटी में एमएड सेकंड सेमेस्टर के फॉर्म 27 मई तक ही भरे जाएंगे, चूके तो देने होंगे ₹2000 लेट फीस
जीवाजी विश्वविद्यालय ने एमएड द्वितीय सेमेस्टर जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले नियमित, भूतपूर्व और एटीकेटी विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन भरने के ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 26 May 2026 07:16:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 07:16:11 PM (IST)
एमएड के फॉर्म भरने का अंतिम मौका।HighLights
- एमएड के फॉर्म भरने का अंतिम मौका
- चूके तो देने होंगे ₹2000 लेट फीस
- बिना आईडी के स्वीकार नहीं होगा फॉर्म
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय ने एमएड द्वितीय सेमेस्टर जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले नियमित, भूतपूर्व और एटीकेटी विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन भरने के लिए अंतिम अवसर दिया है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार अब विद्यार्थी 2000 रुपए विलंब शुल्क के साथ 27 मई तक परीक्षा आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके बाद किसी भी प्रकार की तिथि वृद्धि नहीं की जाएगी।
निर्धारित तिथि निकलने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है और निर्धारित तिथि निकलने के बाद किसी भी छात्र का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अब तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें तत्काल प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विलंब शुल्क की पुरानी और नई तिथियां
अधिसूचना के अनुसार 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई और 1000 रुपए विलंब शुल्क के साथ 26 मई निर्धारित की गई थी। वहीं अब 2000 रुपए विलंब शुल्क के साथ 27 मई तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे। कॉलेजों और अध्ययनशालाओं को 28 मई तक जांच उपरांत आवेदन विश्वविद्यालय कार्यालय भेजने होंगे।
प्राचार्यों को पात्रता और विषयों के सत्यापन के निर्देश
विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को भी निर्देशित किया है कि वे विद्यार्थियों की पात्रता और विषयों का सत्यापन करने के बाद ही आवेदन अग्रेषित करें। पात्रता में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर उसकी जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज की होगी।
बिना एबीसी आईडी के नहीं स्वीकार होगा फॉर्म
इसके साथ ही अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) आईडी को लेकर भी विश्वविद्यालय ने सख्ती दिखाई है। बिना एबीसी पंजीयन के किसी भी विद्यार्थी का परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को आवेदन पत्र में अनिवार्य रूप से एबीसी आईडी दर्ज करनी होगी और उसकी कंप्यूटर जनरेटेड प्रति भी संलग्न करनी होगी।