• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव की तारीखों का ऐलान: 22 जून को अधिसूचना, 17 जुलाई को डाले जाएंगे वोट

यह तीसरा अवसर है, जब अशोक विजयवर्गीय चुनाव कराएंगे।

By Jogendra SenEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 09:32:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 09:33:13 AM (IST)
  • Join करें
ग्वालियर चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव की तारीखों का ऐलान: 22 जून को अधिसूचना, 17 जुलाई को डाले जाएंगे वोट
निर्वाचन अधिकारी सीए अशोक विजवर्गीय को अधिकार पत्र सौपते हुए चैंबर के पदाधिकारी। नईदुनिया

HighLights

  1. अशोक विजयवर्गीय को मिला चुनाव कराने का जिम्मा
  2. भावुक हुई वर्तमान टीम, कार्यकाल की गिनाईं उपलब्धियां
  3. क्रिएटिव हाउस ने दिए निर्दलीय को समर्थन के संकेत

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। चैंबर ऑफ कॉमर्स में मतदान 17 जुलाई को होगा। मतदान के एक घंटे बाद ही मतों की गिनती शुरू हो जाएगी और आधी रात तक चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। वर्तमान कार्यकारिणी कार्यकाल 18 जुलाई तक ही है। चुनाव की अधिसूचना 22 जून को जारी होगी। चैंबर के चुनाव कराने का दायित्व एक बार फिर सीए अशोक विजयवर्गीय को सौंपा गया है।

यह निर्णय चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी की सोमवार को अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई अंतिम बैठक में लिया गया। हालांकि चुनाव एक माह के लिए टालने की अटकलों पर विराम असाधारण सभा की बैठक के बाद ही लग गया था। निर्वाचन कार्य कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी अधिकार पत्र कार्यकारिणी ने उनके निवास पर जाकर सौंपा। इसे उन्होंने सहजता के साथ स्वीकार कर लिया। कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी भावुक हुए। एक दूसरे का सहयोग के लिए आभार माना।


naidunia_image

हमारा उम्मीदवार नहीं आया तो किसी निर्दलीय को दे सकते हैं समर्थन

क्रिएटिव हाउस के प्रमुख ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि हमारा प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर नहीं उतारा गया तो हम किसी भी योग्य प्रत्याशी या निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दे सकते हैं। इस पर बाद में विजय गोयल ने कहा कि हम आगे की रणनीति समय के हिसाब से बनाएंगे। इससे साफ है कि अगर डॉ. प्रवीण अग्रवाल अगर बगैर किसी हाउस के अध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में उतरते हैं तो क्रिएटिव हाउस बगैर अध्यक्ष पर चुनाव लड़े अपना समर्थन दे सकता है। इस बैठक में इस बात के स्पष्ट संकेत मिले हैं।

वर्तमान टीम साकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ी

चैंबर ऑफ कॉमर्स की वर्तमान कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने सकारात्मक विचारों के साथ चैंबर का संचालन करने पर आभार जताया।

अध्यक्ष ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे एक बार सकारात्मक विचारों से आगे बढ़ने वाली टीम मिली और इस कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल की और जिन आकांक्षाओं के साथ सदस्यों ने यह दायित्व उन्हें सौपा था, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया। व्यापारियों की बात को पूरी गंभीरता और शालीनता के साथ शासन-प्रशासन के समक्ष रखकर हर समस्या का समाधान निकाला।

नामाकंन सहित अन्य चुनाव कार्यक्रम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी करेंगे

बैठक के बाद अध्यक्ष के साथ संयुक्त अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, सहसचिव पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल ने निर्वाचन अधिकारी को अधिकार पत्र सौंपा। संभावना है कि नामांकन दाखिल करने का सिलसिला 27 जून से शुरू होगा। विधिवत कार्यक्रम जल्द ही चुनाव अधिकारी चुनाव कार्यक्रम साथ अपनी निर्वाचन टीम की घोषणा करेंगे। यह तीसरा अवसर है, जब अशोक विजयवर्गीय चुनाव कराएंगे।