
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहर के विभिन्न बिजली संभागों में मेंटेनेंस और क्षमता वृद्धि के कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते मंगलवार को शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली कंपनी के अनुसार, आवश्यकता अनुसार शटडाउन की अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है। नगर संभाग उत्तर के फीडरों पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे ग्वालियर जेल फीडर से केंद्रीय जेल, शब्द प्रताप आश्रम-टेलीफोन कालोनी फीडर से पत्रकार कॉलोनी, विनय नगर सेक्टर-दो व तीन, 100 फुटा रोड, पंचशील नगर सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
इन इलाकों में पड़ेगा भारी असर
विनय नगर-सदाशिव नगर फीडर से विनय नगर सेक्टर-एक, तीन, चार और बारह बीघा क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। काली माता मंदिर फीडर से पवन मेडिकल, आऊ खाना, घासमंडी धर्मशाला, किलागेट, छोटा बाजार, लखेरा गली और सराफा बाजार क्षेत्र प्रभावित होगा।
चंदन नगर फीडर से चंदन नगर, ठाकुर मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, शंकर का खेत, नागदेव की बगिया, मरघट रोड और इंदिरा कालोनी रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
ओम नगर फीडर से ओम नगर, गालव नगर, मेवाती मोहल्ला और 24 बीघा क्षेत्र प्रभावित होगा। श्री विहार फीडर से कैलाश नगर, जाधव कालोनी, कुशवाहा मोहल्ला, तारागंज कालोनी, अपना घर कालोनी, एकता नगर, दामोदरबाग कालोनी, साक्षी हाइट और नारायणी कॉलोनी सहित कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
डीआरपी लाइन फीडर से मेंटल हॉस्पिटल, जेल क्वार्टर, सुनारों की बगिया, महावीर कॉलोनी, अंबेडकर नगर, पंचशील नगर और भूतेश्वर कॉलोनी प्रभावित होंगे। प्रेम नगर फीडर से गोसपुरा, हरिजन बस्ती, पोस्ती खाना, गोलपाड़ा, मैदाई मोहल्ला, अनाजगंज, गुडड़ी मोहल्ला, चूड़ी मार्केट और लोहा मंडी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सराफा, दानाओली और माल रोड भी प्रभावितनगर संभाग केंद्रीय ग्वालियर के सराफा एवं दानाओली फीडर से सराफा, कसैरा ओली, डीडवाना ओली, टोपी बाजार, नजरबाग मार्केट, दानाओली, गांधी मार्केट और मनीराम का बाड़ा क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।
नगर संभाग पूर्व ग्वालियर के माल रोड फीडर से गणेश कॉलोनी, सतपाल आजाद नगर, खुला संतर, नया संतर, बहारपंडित, नदी संतर, कोतवाली और कृष्णपुरी क्षेत्र प्रभावित होंगे। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक इन क्षेत्रों में शटडाउन विनय नगर सबस्टेशन के 11 केवी घासमंडी-फोर्ट व्यू कॉलोनी फीडर से न्यू फोर्ट व्यू कालोनी, कोटेश्वर कालोनी, आऊ खाना, कोटेश्वर मंदिर और काली माता मंदिर क्षेत्र में शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कोटेश्वर फीडर से कोटेश्वर, फोर्ट व्यू कालोनी, स्टोर एरिया, विनय नगर सेक्टर-चार और इंद्रा कालोनी प्रभावित होंगे। फोर्ट फीडर से किला, सिंधिया स्कूल, गुरुद्वारा और लाइट एंड साउंड क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। रामपुरी फीडर से उरवाई गेट, सिंधिया नगर, प्रगति नगर, कांटे साहब का बाग, रामपुरी और महावीर कॉलोनी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।